Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • टेनिस खिलाड़ी, वकील और बिजनेसवुमैन…कौन हैं हिमंत सरमा की पत्नी? जिनपर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

टेनिस खिलाड़ी, वकील और बिजनेसवुमैन…कौन हैं हिमंत सरमा की पत्नी? जिनपर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Riniki Bhuyan Sarma Profile: असम विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा पत्नी रिनिकी भुइंया पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद असम की राजनीति में पूरी तरह से उबाल आ गया है. दरअसल, पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के कई विदेशी पासपोर्ट हैं, जिससे एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिनिकी भुइंया कौन हैं?

Last Updated: April 7, 2026 | 9:31 PM IST
Who is Riniki Bhuyan - Photo Gallery
1/8

कौन हैं रिनिकी भुइंया?

रिनिकी भुइयां सरमा एक पेशेवर वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व किया है. उनकी शादी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं.

Who is Riniki Bhuyan father - Photo Gallery
2/8

रिनिकी भुइंया के पिता कौन हैं?

रिनिकी भुइयां सरमा का जन्म 31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी में हुआ था. वह एक जाने-माने परिवार से आती हैं. उनके पिता जाधव चंद्र भुइयां एक मशहूर उद्योगपति हैं.

Riniki Bhuyan education - Photo Gallery
3/8

कहां से की पढ़ाई?

रिनिकी भुइंया ने सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने LLB की पढ़ाई की और फिलहाल बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड हैं.

Himanta Biswa Sarma rinika bhuyan meeting - Photo Gallery
4/8

कैसे हुई हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात?

गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज में ग्रेजुएशन के दिनों में ही रिनिकी की पहली मुलाकात कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी, हिमंत बिस्वा सरमा से हुई थी.

Married after knowing each other for 10 years - Photo Gallery
5/8

10 साल एक दूसरे को जानने के बाद की शादी

दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 10 साल तक एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद उन्होंने शादी कर ली.

Riniki Bhuyan children - Photo Gallery
6/8

रिनिकी भुइंया और असम सीएम के कितने बच्चे हैं?

रिनिकी भुइंया सरमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अब दो बच्चे हैं. बेटे का नाम नंदिल बिस्वा सरमा है और बेटी का नाम सुकन्या सरमा हैं.

riniki bhuyan net worth - Photo Gallery
7/8

रिनिकी भुइंया के पास कितनी संपत्ति है?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 तक रिनिकी भुइयां सरमा की घोषित कुल संपत्ति (नेट वर्थ) लगभग 32.79 करोड़ रुपये है. यह जानकारी उनके पति असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे से मिली है.

Increase in Assets - Photo Gallery
8/8

संपत्ति में हुई बढ़ोतरी

उनकी संपत्ति में 2021 के हलफनामे में बताई गई 16.19 करोड़ रुपये की राशि के मुकाबले काफी बढ़ोतरी हुई है.

More News