Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Holi Dishes Recipe 2026: इस होली घर पर बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन, मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

Holi Dishes Recipe 2026: इस होली घर पर बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन, मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

Holi Dishes 2026: भारत में कोई भी त्योहार बिना स्वादिष्ट पकवानों के पूरा नहीं होता और होली भी इसका अपवाद नहीं है. रंगों के इस त्योहार पर घर-घर में तरह-तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन बनते हैं. आइए जानते हैं कुछ पारंपरिक होली डिशेज के बारे में, जो इस पर्व को और भी खास बना देती हैं.

Last Updated: March 4, 2026 | 7:03 AM IST
Gujiya Recipe for Holi 2026 - Photo Gallery
1/7

गुझिया

होली का नाम आते ही सबसे पहले गुझिया याद आती है. सूजी, खोया, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से भरी ये मीठी पकौड़ी आज देश ही नहीं, विदेशों में भी मशहूर है. बिना गुझिया के होली अधूरी मानी जाती है.

Dahi Vada Recipe for Holi Celebration - Photo Gallery
2/7

दही वड़ा

उड़द और मूंग दाल के नरम वड़ों को मीठे-खट्टे दही, इमली की चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद मीठा, तीखा और खट्टा-तीनों का बेहतरीन मेल होता है.

Malpua Recipe for Holi Festival - Photo Gallery
3/7

मालपुआ

मैदा, दूध और चीनी से बना यह मीठा पुआ होली पर खास तौर पर बनाया जाता है. इलायची और मेवों की खुशबू इसे और लाजवाब बना देती है. कई जगह इसे भगवान को भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है.

Holi Special Mutton Curry Recipe - Photo Gallery
4/7

मटन करी

नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए मसालेदार मटन करी होली का खास व्यंजन है. धीमी आंच पर पकी यह डिश जीरा राइस, पुलाव या बिरयानी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.

Moong Dal Kachori Recipe for Holi - Photo Gallery
5/7

मूंग दाल कचौरी

करारी और मसालेदार मूंग दाल कचौरी को आलू की सब्जी और पुदीने की चटनी के साथ खाया जाता है. होली पर कई घरों में इसे खास तौर पर बनाया जाता है.

Kathal Ki Sabzi Recipe for Holi - Photo Gallery
6/7

कटहल की सब्जी

शाकाहारी लोगों के लिए कटहल की मसालेदार सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. प्याज-टमाटर की ग्रेवी और मसालों के साथ बनी यह सब्जी चावल या कचौरी के साथ खूब जंचती है.

Coconut Ladoo Recipe for Holi - Photo Gallery
7/7

नारियल लड्डू

कद्दूकस किए हुए नारियल, दूध और चीनी से बने ये लड्डू मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. होली पर इन्हें मेहमानों को परोसा जाता है.

More News