29 करोड़ के लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक बने ईशान खट्टर, कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर?
Ishaan Khatter: एक्टर ईशान खट्टर ने होमबाउंड जैससी फिल्मों से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. अब वे एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. इसकी वजह है उनका करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट. दरअसल, एक्टर ईशान खट्टर ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जो मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल इलाके में स्थित है. ईशान का ये लग्जरी अपार्टमेंट नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के नवरोज अपार्टमेंट में है, जिसका बिल्टअप एरिया 2985 स्क्वायर फुट है. हाल ही में एक्टर ने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है.
रियल एस्टेट में पहला इन्वेस्टमेंट
ये इसलिए भी खास है क्योंकि ईशान खट्टर ने रियल एस्टेट की दुनिया में पहली बार इन्वेस्टमेंट किया है. इस अपार्टमेंट की कीमत 29.937 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस अपार्टमेंट के लिए एक्टर ने 1.76 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी दी है. ईशान के इस नए लग्जरी अपार्टमेंट में 4 पार्किंग स्पेस हैं.
वर्तमान में कहां रहते हैं ईशान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वर्तमान समय में ईशान खट्टर समंदर किनारे बने तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते हैं. इस अपार्टमेंट की कीमत 40 करोड़ रुपए है, जो बांद्रा में स्थित है.
ईशान खट्टर की नेटवर्थ
ईशान खट्टर की नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ लगभग 15 से 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ईशान खट्टर एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं.
ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी करते हैं कमाई
फिल्मों के साथ ही वे ऐडवर्टीजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करते हैं. वे एक ब्रांड एंडोर्स के लिए लगभग 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं. साथ ही उनकी कुछ कमाई सोशल मीडिया के जरिए भी होती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
चाइल्ड आर्टिस्ट के तैर पर शुरू किया था करियर
एक्टर ईशान खट्टर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में काम किया था.हालांकि उन्हें इस फिल्म से पहचान नहीं मिली.
बियोंड द क्लाउड्स से मिली पहचान
उन्हें 2017 में आई फिल्म Beyond The Clouds से पहचान मिली. इसके बाद ईशान ने 8 फिल्मों में काम किया. वे हर फिल्म में अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आए. हाल ही में एक्टर होमबाउंड में नजर आए थे. उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया.
शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं ईशान
बता दें कि ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. वे नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया है.