Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्मियों में धूप और प्रदूषण से गायब हो गई है चेहरे की चमक? नारियल फेस पैक करें अप्लाई, दिखेगा निखार

गर्मियों में धूप और प्रदूषण से गायब हो गई है चेहरे की चमक? नारियल फेस पैक करें अप्लाई, दिखेगा निखार

Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा काफी खराब होने लगती है. तेज धूप के कारण पसीना, धूल, प्रदूषण और गर्मी से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. सभी लोग चमकदार और ताजगी भरी त्वचा के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. हालांकि कई बार उन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के कारण त्वचा सही होने की जगह और खराब हो जाती है. ऐसे में लोग होम रेमेडीज का सहारा लेना पसंद करते हैं. इसके लिए आज हम आपको ऐसी रेमेडी बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती है. आपको गर्मियों में अपने चेहरे पर नारियल तेल की रेमेडी ट्राय करनी चाहिए.

Last Updated: April 6, 2026 | 2:07 PM IST
properties found in coconuts - Photo Gallery
1/6

नारियल में पाए जाते हैं ये गुण

गर्मियों में नारियल त्वचा को ठंडा रखता है. नारियल में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं. नारियल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाने के साथ ही सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाती है.

Why Make Coconut Face Pack at Home? - Photo Gallery
2/6

घर पर क्यों बनाएं नारियल फेस पैक?

गर्मियों के मौसम में जब त्वचा रूखी और बेजान हो जाकी है, तो नारियल फेस पैक राहत दे सकता है. नारियल फेस पैक घर पर बनाकर लगाना चाहिए. इससे आपको ये पता रहेगा कि आखिर इसमें क्या-क्या पड़ा हुआ है? इसमें कोई केमिकल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है?

Ingredients Required to Make Coconut Face Pack - Photo Gallery
3/6

नारियल फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

नारियल फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लेना है. इन तीनों चीजों का स्मूद पेस्ट बनाना है और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाना है. इसे चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

Oily Skin people Coconut Face Pack - Photo Gallery
4/6

ऑयली स्किन वाले कैसे लगाएं नारियल फेस पैक

अगर आपका चेहरा ऑयली है, तो नारियल पानी में थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. इससे ऑयल कंट्रोल होगा और स्किन साफ होगी.

benefits of applying coconut face pack? - Photo Gallery
5/6

नारियल फेस पैक लगाने के फायदे क्या हैं?

नारियल फेस पैक को अगर नियमित रूप से लगाया जाए, तो ये त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है. गर्मियों में ये कम पैसों में त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. साथ ही ये त्वचा को ठंडक देकर उसे हेल्दी और खूबसूरत बनाएगा.

Keep these points in mind - Photo Gallery
6/6

ध्यान रखें ये बातें

नारियल फेस पैक चेहरे पर लगाने के काफी फायदे हैं लेकिन अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें. बहुत से लोगों को नारियल से एलर्जी होती है, उन्हें इस रेमेडी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

More News