Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कार में कैसे काम करता है 360 डिग्री कैमरा? क्यों दिया जाता है ये सेफ्टी फीचर, समझें लॉजिक

कार में कैसे काम करता है 360 डिग्री कैमरा? क्यों दिया जाता है ये सेफ्टी फीचर, समझें लॉजिक

360 degree camera in car: पहले के मुकाबले अब कार में सेफ्टी के तौर पर कई फीचर्स दिए जाते हैं. गाड़ी में ADAS और क्रूज कंट्रोल से लेकर 360 डिग्री कैमरा तक सभी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. हालांकि, यह फीचर सभी कारों में नहीं मिलते हैं, बल्कि कुछ प्रीमियम और लग्जरी कारों में ही देखने के लिए मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से यह फीचर बेहद जरूरी होता है.

यह कार को कई समस्याओं से बचाने में मददगार साबित होता है. लेकिन, हममें से बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि आखिर यह फीचर होता क्यों है. 

Last Updated: March 24, 2026 | 3:11 PM IST
360 Degree camera in car - Photo Gallery
1/7

क्या होता है 360 डिग्री कैमरा

कार में 360 डिग्री कैमरा होने का मतलब है कि आपको गाड़ी का पूरा व्यू दिखाई दे. यह कोई रियर कैमरा नहीं है, जिसमें आपको केवल पीछे का ही नजारा दिखाई दे. बल्कि, इस कैमरे से आप अपनी कार का साइड से फ्रंट से और ऊपर से भी 360 डिग्री का व्यू देख सकते हैं. कई देशो में तो 360 डिग्री कैमरा कार में होना अनिवार्य होता है.

Prevents Damage - Photo Gallery
2/7

नुकसान से बचाए

यह सेफ्टी फीचर कार में होना बेहद जरूरी है. इस कैमरे से आप अपनी कार को डैमेज होने से बचा सकते हैं. इस कैमरे की मदद से आप गाड़ी के चारों तरफ का व्यू देख सकते हैं, जिससे कार चलाते समय डैमेज होने का खतरा नहीं होता है.

Increases Visibility - Photo Gallery
3/7

विजिबिलिटी बढ़ाए

अगर आपकी कार में भी 360 डिग्री कैमरा है तो ऐसे में आप निश्चिंत होकर कार ड्राइव कर सकते हैं. इससे आपका ध्यान बेशक सामने की ओर हो, लेकिन आपकी कार की विजिबिलिटी काफी हद तक कैमरे की मदद से बढ़ जाती है.

Confident Driving - Photo Gallery
4/7

कॉन्फिडेंस के साथ ड्राइव

अगर आपकी कार में 360 डिग्री कैमरा है तो ऐसे में आप कार को कॉन्फिडेंस के साथ ड्राइव कर सकते हैं. ऐसे में आपको आगे, पीछे और साइज का व्यू दिखाई देता है, जिससे सड़क पर चलते हुए आप कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं.

Best for safety purpose - Photo Gallery
5/7

सुरक्षा के लिहाज से जरूरी

देखा जाए तो 360 डिग्री कैमरा आपको कार का एक्सीडेंट होने से भी काफी हद तक बचाने बचाने में मदद करता है. इससे आपको कार का पूरा व्यू दिखाई देता है , जिससे आप सतर्कता के साथ कार को ड्राइलव करते हैं.

helpful in parking - Photo Gallery
6/7

पार्किंग के लिए जरूरी

कार को पार्क करते समय भी 360 डिग्री कैमरा की काफी जरूरत पड़ती है. यह एक ऐसा फीचर है, जो आपकी कार को सुरक्षित पार्क कराने में मदद करता है. इससे पार्किंग करते समय आपकी कार को कोई डैमेज नहीं होता है.

View in Display - Photo Gallery
7/7

डिस्प्ले में देखें व्यू

कार को पार्क करते या ड्राइव करते समय आप कैमरा की वीडियो को अपनी कार के डिस्प्ले में देख सकते हैं. आपके कैमरे का पूरा कंट्रोल डिस्प्ले में देखने के लिए मिल सकता है.

More News