Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • T20 World Cup 2026: भारत-पाक की फिर टक्कर कब और कैसे? जानिए पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026: भारत-पाक की फिर टक्कर कब और कैसे? जानिए पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026: भारतीय  टीम ने 15 फरवरी को 61 रन से पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है.वहीं पाकिस्तान को अगले दौर में पहुंचने के लिए नामीबिया को हराना जरूरी है.अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते हैं?

Last Updated: February 16, 2026 | 2:41 PM IST
Ind vs Pak - Photo Gallery
1/7

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?

2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें खेल रही हैं। इन्हें चार ग्रुप (A, B, C, D) में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें हैं. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं.

Ind vs Pak - Photo Gallery
2/7

हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

सुपर 8 में 8 टीमों को दो ग्रुप (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में बांटा जाता है. यहां हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से खेलेगी.हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

Ind vs Pak - Photo Gallery
3/7

प्री-सीडिंग सिस्टम क्या है?

टूर्नामेंट से पहले ICC ने टॉप 8 टीमों को सुपर 8 के लिए पहले से तय कर दिया था. जिसमे भारत – X1,इंग्लैंड – Y1,ऑस्ट्रेलिया – X2,न्यूजीलैंड – Y2,वेस्टइंडीज – X3,पाकिस्तान – Y3,दक्षिण अफ्रीका – X4,श्रीलंका – Y4 शामिल हैं. अगर सभी टीमें क्वालिफाई करती हैं, तो ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका होंगे.ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका होंगे.

Ind vs Pak - Photo Gallery
4/7

क्या सुपर 8 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाक?

नहीं. प्री-सीडिंग के अनुसार भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में हैं. सुपर 8 में टीमें सिर्फ अपने ग्रुप की टीमों से खेलती हैं, इसलिए इस चरण में दोबारा मुकाबला संभव नहीं है.

Ind vs Pak - Photo Gallery
5/7

क्या सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है?

हां, सेमीफाइनल में भारत-पाक मुकाबला संभव है.सेमीफाइनल में ग्रुप 1 की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरी टीम से होगा.ग्रुप 2 की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप 1 की दूसरी टीम से होगा.अगर एक टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर और दूसरी टीम दूसरे स्थान पर रहती है, तो सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है.
लेकिन अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में पहले या दोनों दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो वे फाइनल से पहले नहीं भिड़ेंगी.

Ind vs Pak - Photo Gallery
6/7

क्या फाइनल में हो सकता है महामुकाबला?

हां, फाइनल में भारत-पाक मैच संभव है, बशर्ते दोनों टीमें सेमीफाइनल जीत जाएं. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार भिड़ी हैं 2007 में जब टूर्नामेंट को ICC World Twenty20 2007 कहा जाता था.

Ind vs Pak - Photo Gallery
7/7

कहां होगा संभावित मुकाबला?

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच नॉकआउट मैच होता है, तो वह न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. कोलंबो में टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले होने की संभावना है. फिलहाल सुपर 8 में दोनों की भिड़ंत नहीं होगी, लेकिन अगर नतीजे अनुकूल रहे तो टूर्नामेंट के आखिरी चरण में यह ऐतिहासिक मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है.

More News