Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कितने किलोमीटर बाद बदलवा देना चाहिए कार का क्लच? नहीं तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सुरक्षा के लिए कैसे जरूरी

कितने किलोमीटर बाद बदलवा देना चाहिए कार का क्लच? नहीं तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सुरक्षा के लिए कैसे जरूरी

when to replace car clutch: कार की सर्विसिंग वैसे तो समय-समय पर कराते रहनी चाहिए. इसके साथ ही कार पुरानी होने लगती है तो कुछ पार्ट्स को भी बदलवा देना सही रहता है. सुरक्षित ड्राइविंग के लिए आपको अपनी कार के क्लच को भी बदलवा देना चाहिए. आमतौर पर कुछ हजार किलोमीटर तक कार चल जाने के बाद आपको क्लच को रिप्लेस करा देना चाहिए. इससे एक्सीडेंट होने का जोखिम कम होता है. वहीं, क्लच नहीं बदलवाने से कार को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है.

Last Updated: March 26, 2026 | 5:04 PM IST
after how many kilometer to change clutch - Photo Gallery
1/7

कितने किलोमीटर पर बदलवाएं क्लच?

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकार बताते हैं कि आपको 60 हजार से लेकर 1 लाख किलोमीटर के बाद कार के क्लच को बदलवा लेना चाहिए. हालांकि, अगर आप बहुत ज्यादा ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं तो 40 हजार किलोमीटर के बाद ही क्लच बदलवा लें.

slipping clutch - Photo Gallery
2/7

फिसलने लगता है क्लच

अगर आपकी कार एक लाख किलोमीटर के आसपास चल चुकी है और आपने अभी तक क्लच नहीं बदलवाया है तो ऐसे में क्लच कई बार फिसलने लगता है. ऐसे में कई बार क्लच काम करना कम कर देता है, जिससे ब्रेक लगाने में भी समस्या हो सकती है.

downs pickup - Photo Gallery
3/7

पिकअप होता है कम

अगर आपका क्लच पुराना हो गया है और क्लच ठीक से काम नहीं कर रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको क्लच बदलवा लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने से कई बार कार कम पिकअप लेती हरै और एक्सिलेरेट करने में कठिनाई हो सकती है.

affects engine - Photo Gallery
4/7

इंजन पर पड़ता है दबाव

अगर आपने लंबे समय से अपनी कार का क्लच नहीं बदलवाया है तो ऐसे में कई बार आपके इंजन पर भी प्रभाव पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में कई बार इंजन पर दबाव पड़ने लगता है और इंजन की कार्यक्षमता कम हो सकती है.

symptoms of clutch damage - Photo Gallery
5/7

क्लच खराब होने के संकेत

अगर आपको कार में गियर बदलते समय समस्या हो रहरी है या आपकी कार ठीक से पिकअप नहीं ले रही है तो ऐसे में हो सकता है कि आपका क्लच खराब है. वहीं, कई बार ऐसे में क्लच प्लेट भी गर्म होने लगती है.

lowers speed - Photo Gallery
6/7

कम स्पीड में चलें

अगर आपकी कार पुरानी हो चुकी है और अभी तक आपने क्लच नहीं बदलवाया है तो ऐसे में आपको अपनी कार की स्पीड को नियंत्रित ही रखनी चाहिए. कार की स्पीड को 70-80 से ज्यादा न लेकर जाएं.

lowers performance - Photo Gallery
7/7

परफॉर्मेंस कम होना

अगर आपकी कार का क्लच एक लाख किलोमीटर की ड्राइविंग के बाद भी नहीं बदला गया है तो ऐसे में हो सकता है कि आपकी कार की परफॉर्मेंस कम हो जाए. इसलिए समय से क्लच को बदलवा लेना चाहिए.

More News