Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 3 दिन से कमरे में सड़ रही थी डेड बॉडी, बाहर पड़ा था दूध और अखबार; 90s की सबसे खूबसूरत हसीना का मौत का किस्सा

3 दिन से कमरे में सड़ रही थी डेड बॉडी, बाहर पड़ा था दूध और अखबार; 90s की सबसे खूबसूरत हसीना का मौत का किस्सा

How Parveen Babi Died: हिंदी सिनेमा की एक ऐसी हसीना जिसकी आँखों से लेकर बालों तक का हर कोई दीवाना है. सिर्फ 90s के लोग ही नहीं बल्कि GenZ के लोग भी इनके दीवाने हैं. जी हाँ! किसी और की नहीं हम बात कर रहे हैं परवीन बॉबी की. ये एक ऐसी मशहूर और बेहरतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं. चाहे दीवार हो, नमक हलाल हो या फिर शान हो. हर फिल्म में इन्होने बेहतरीन किरदार निभाया. इनके डांस मूव्स भी काफी खूबसूरत हुआ करते थे. इस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा अमिताभ और विनोद खन्ना के साथ काम किया है. लेकिन ये एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसकी तन्हाई में मौत हुई है. इनकी मौत का किस्सा पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे. चलिए जान लेते हैं इनकी मौत कैसे हुई है.

Last Updated: April 4, 2026 | 11:01 AM IST
parveen babi dead body - Photo Gallery
1/7

बंद कमरे में मिला शव

वैसे तो कई ऐसे एक्ट्रेस हैं जिनका शव एक बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है. परवीन बॉबी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. बता दें कि सड़ती हुई हालत में इनका शव बरामद किया गया है.

bollywood 90s actress - Photo Gallery
2/7

तीन दिनों तक सड़ी घर में लाश

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बाबी का बुरा हश्र हुआ था. ये एक ऐसी हस्ती थीं जिसे पहले तो सबने नज़रअंदाज़ कर दिया, और फिर एक दिन उनका शव उनके फ्लैट में पड़ा मिला. बताया जाता है कि उनका शव तीन दिनों तक घर के अंदर सड़ता रहा, और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

parveen babi mahesh bhatt - Photo Gallery
3/7

परवीन बॉबी और महेश भट्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परवीन बाबी का महेश भट्ट के साथ रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा, जिसकी वजह से उन्हें काफी बदनामी का सामना करना पड़ा था. सिर्फ़ इंडस्ट्री के लोग ही नहीं; बल्कि उनके अपने परिवार वालों ने भी उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. जिसके बाद 20 जनवरी, 2005 को परवीन का शव उनके फ्लैट में पड़ा मिला.

bollywood - Photo Gallery
4/7

गंभीर बीमारी ने ले ली हसीना की जान

जानकारी के मुताबिक, परवीन बाबी डायबिटीज़ से पीड़ित थीं और उन्हें 'पैरानॉइड सिज़ोफ्रेनिया' नामक एक मानसिक बीमारी भी थी. इस बीमारी के चलते इंसान दूसरों पर शक करने लगता है और उन्हें अपना दुश्मन समझने लगता है. नतीजतन, उन्होंने खुद को सबसे अलग-थलग कर लिया, क्योंकि उन्हें यकीन हो गया था कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ है.

parveen babi films - Photo Gallery
5/7

घर के बाहर पड़ा था दूध और अखबार

बता दें कि परवीन मुंबई के जुहू इलाके में एक एज रिवेरा बिल्डिंग की सातवीं मंज़िल पर रह रहीं थीं. बता दें कि पिछले तीन दिनों से वो अपने घर से बाहर नहीं निकली थीं. बिल्डिंग के मैनेजर ने देखा कि लगातार तीन दिनों से उनके दरवाज़े के बाहर दूध के पैकेट और अखबार जमा होते जा रहे हैं. शायद इसी वजह से उनकी मौत का पता चल पाया.

parveen babi life - Photo Gallery
6/7

जब तोड़ा कमरे का दरवाजा

इस असामान्य घटना को देखकर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाज़ा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. आखिरकार, पुलिस को दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना पड़ा. अंदर परवीन बाबी का शव पड़ा था\. इस एक खबर ने पूरे इंस्डस्ट्री और पूरे जगत के होश उड़ा दिए थे.

Parveen babi love story - Photo Gallery
7/7

बिस्तर पर पड़ी थी लाश

पुलिस ने देखा कि उनकी मृत्यु तीन दिन पहले ही हो चुकी थी, और उनके शव की हालत ऐसी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था. उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था; उनकी मृत्यु नींद में ही हुई थी.

More News