बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम कैसे बनीं अंबानी? 35 फिल्मों में किया काम, राजेश खन्ना और संजय दत्त से भी रहा रिश्ता
Tina Ambani: अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. वे 11 फरवरी 1957 को मुंबई में जन्मी थीं. उन्होंने साल 1975 फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का ताज हासिल किया. बड़ी बात ये है कि वे एक बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं. 70 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा. इस दौरान वे काफी चर्चा में रहीं. संजय दत्त और राजेश खन्ना के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. हालांकि टीना ने 1991 में फिल्मी करियर छोड़कर उद्योगपति अनिल अंबानी से शादी कर ली. आइए उनकी जिंदगी पर एक झलक डालते हैं.
टीना अंबानी ने 35 फिल्मों में किया काम
टीना अंबानी ने 13 सालों में लगभग 35 फिल्मों में काम किया. हालांकि इनमें से 28 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और 7 फिल्में हिट रहीं.
टीना अंबानी की पहली फिल्म
उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के तहत देवानंद की फिल्म 'देस-परदेस' में काम किया था, जो 1978 में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई.
कैसे मिली पहचान
टीना की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद टीना ने 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'बातों-बातों में' काम किया. इस फिल्म में वे अमोल पालेकर के साथ नजर आई थीं. ये फिल्म हिट रही और टीना को बॉलीवुड में पहचान मिली.
ऋषि कपूर के साथ नजर आईं टीना
इसके बाद टीना ऋषि कपूर के साथ फिल्म कर्ज में नजर आई थीं. ये फिल्म बड़े पर्दे पर खास नहीं रही लेकिन आगे चलकर ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट मूवी कहलाई.
इन एक्टर्स के साथ किया काम
टीना अंबानी ने संजय दत्त, राजेश खन्ना, रणधीर कपूर, देवानंद, राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती समेत कई अन्य एक्टर्स के साथ काम किया.
संजय दत्त के साथ रिश्ता
करियर के शुरुआत में टीना ने संजय दत्त के साथ फिल्म रॉकी में काम किया था. इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं. वे लंबे समय तक उनके साथ रिश्ते में रहीं लेकिन संजय की नशे की लत के कारण उनका ब्रेकअप हो गया.
राजेश खन्ना के साथ रिलेशन
टीना मुनीम राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में उनके ही घर में रहीं. दोनों ने साथ में लगभग 11 फिल्मों में काम किया. राजेश खन्ना ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ये रिश्ता खत्म हो गया.
अनिल अंबानी से मुलााकात
राजेश खन्ना से ब्रेकअप होने के बाद टीना की मुलाकात अनिल अंबानी से हुई. वे काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. इसके बाद दोनों में प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों ने शादी की इच्छा जताई.
अंबानी परिवार ने बहु बनाने से किया इनकार
हालांकि अंबानी परिवार किसी एक्ट्रेस को बहू नहीं बनाना चाहता था. इसके कारण दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप का पैसला किया था. लेकिन एक भूकंप ने दोनों की जिंदगी बदल दी.
1991 में दोनों ने की शादी
टीना जब यूएसए में थीं, तो साल 1989 में लॉस एंजिल्स में भीषण भूकंप आया. इसके बारे में पता चलते ही अनिल परेशान हो गए. उन्होंने एक्ट्रेस का नंबर पता करके उन्हें फोन किया. फोन कॉल के बाद एक्ट्रेस उनसे मिलने आईं. इसके बाद साल 1991 में दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना शादी कर ली.