Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नाराज बीबी मिनटों में मान जाएगी..! बस बदलना होगा अपना एक अंदाज, फिर जीवन में कभी नहीं होगी खटपट

नाराज बीबी मिनटों में मान जाएगी..! बस बदलना होगा अपना एक अंदाज, फिर जीवन में कभी नहीं होगी खटपट

Shayari For Angry Wife: रिश्ते बनाने से निभाना ज्यादा कठिन होता है. ये प्यार के रिश्ते इतने नाजुक होते हैं, छोटी-छोटी बात खटपट पैदा कर देती है. हालांकि, रिश्तों में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है, जो कि एक आम बात है. आपने भी कभी न कभी इस सिचुएशन का सामना किया ही होगा. फिर शुरू होता है मनाने का दौर. लेकिन, सॉरी बोलने के लिए पुराने बोरिंग अंदाज में पेश आते हैं. नतीजा ये होता है कि, आपका क्रश मानना तो दूर बात करना भी पसंद नहीं करता. यहां गौर करने वाली बात यह है कि, जब बात पत्नी की नाराजगी पर आ जाती है, तो मामला थोड़ा नाजुक सा हो जाता है. ऐसे में आपको थोड़ा सोच-समझकर ही चीजों को करना है. अगर आप भी रूठी बीबी को मनाना चाहते हैं तो छोड़िए पुराना घिसा-पिटा तरीका, कुछ  शायराना अंदाज में मनाकर देखिए. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ शायरी. 

 

Last Updated: April 9, 2026 | 6:19 PM IST
Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
1/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

खता हमारी थी, तो सजा तुम्हारी क्यों हो,
आखिर ये दूरियां हमारे दरमियां क्यों हो?
दिल से कहते हैं माफ कर दो हमें प्यारी,
क्योंकि तुम बिन ये जिंदगी अधूरी सी लगती है.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
2/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

रूठने का तेरे भी क्या अजीब अंदाज हो गया है,
मुस्कुराना चाहूं तो भी तेरी कमी का एहसास होता है
चलो छोड़ दो ये गुस्सा और थोड़ा मुस्कुरा भी दो,
तुम्हारी हंसी में ही तो मेरी पूरी जिंदगी का राज छुपा है.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
3/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

आओ प्यारी फिर से एक नई शुरुआत करें,
पुरानी बातों को अब दिल से अलग करें
तुम्हारे बिना मेरी दुनिया अधूरी सी है,
चलो इस गलती को प्यार से सुधार करें.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
4/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

मेरी हर खुशी तेरी है और
तेरा हर गम अब मेरा है
माफ कर दो ना अब 
दिल न तोड़ेंगे दोबारा तेरा.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
5/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

गलती से कोई गलती हो जाए तो 
आने में थोड़ी देर हो जाए तो 
वैसे तो दिल से नहीं निकाल पाएंगे तुम्हें
पर हमारी धड़कनें रुक जाए तो Sorry.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
6/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

तेरे साथ मेरी अब सांस चलती हैं
तेरे बिना ये धड़कन ठहरती है
कैसे बताऊं तू क्या है मेरी
मेरी हर सांस तुझ पे मरती है.

Viral Shayari For Angry Wife - Photo Gallery
7/7

रूठी बीबी को मनाने के लिए शायरी

7. वो गुस्से में भी दूर से ही निहारा करती है
क्या बात है जाने क्यूं इतनी खफा लगती है
कोई खता हुई हमसे तो बख्श दीजिए
हम तो हर वक्त आपको याद किया करते हैं.

More News