Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • होली पर घर में अचानक आ रहे हैं बिन बुलाए मेहमान, 15 मिनट में झटपट करें साफ, गेस्ट भी करेंगे तारीफ

होली पर घर में अचानक आ रहे हैं बिन बुलाए मेहमान, 15 मिनट में झटपट करें साफ, गेस्ट भी करेंगे तारीफ

How to Clean House Quickly: होली का त्योहार है और ऐसे में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. कई बार होली से पहले ही कुछ बिन बुलाए गेस्ट अचानक फोन कर देते हैं कि जनाब हम 20 मिनट में घर पहुंच रहे हैं. तैयारियों के बीच घर में सारा काम बिखरा हुआ होता है. ऐसे समय में गेस्ट के आने का मतलब है कि फटाफट सफाई. कुर्सी पर कपड़े, सिंक में जमा बर्तन और बहुत कुछ. ये एक ऐसी स्थिति हो जाती है, जब बड़े से बड़े लोग टेंशन में आ जाते हैं. घर को साफ करने में केवल 15 मिनट का समय लगता है. आइए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर को फटाफट साफ और ऑर्गेनाइज्ड कर सकते हैं.

Last Updated: February 24, 2026 | 12:50 PM IST
Make Plan For Cleaning - Photo Gallery
1/7

बनाएं प्लान

अगर आपको भी मेहमानों के 15 मिनट में आने की खबर मिल जाए, तो सफाई की शुरुआत करने से पहले 15 मिनट का टाइमर सेट करें. इससे आपका ध्यान नहीं भटकता. एक बाद ध्यान रखें कि आपको डीप क्लीनिंग नहीं करना है केवल दिखाने के लिए गंदगी हटानी है.

Start Cleaning from Kitchen - Photo Gallery
2/7

किचन से करें शुरुआत

आपको सफाई की शुरुआत किचन से करनी है. 10 मिनट का टाइमर लगाएं और सबसे पहले किचन काउंटर, स्लैब और चेबल को साफ करें. इसके बाद सिंक में लगे बर्तन फटाफट साफ करें.

Clean Living Room Quickly - Photo Gallery
3/7

लिविंग रूम को करें फटाफट साफ

किचन के बाद आपको फटाफट से लिविंग रूम साफ करना है. सोफे पर बिखरे सामान को समेटें और कुशन ठीक करके रख दें. सेंटर टेबल साफ करें.

Clean Bathroom - Photo Gallery
4/7

बाथरूम को करें साफ

इसके बाद आपको बाथरूम की सफाई करनी है क्योंकि ये आपकी इमेज पर असर डालता है. सबसे पहले बाथरूम में पड़े कपड़ों को बाल्टी या वॉशिंग मशीन में डाल दें. नल, सिंक और शीशे को पोंछ दें. टॉयलेट सीट पर क्लीनर चला दें. एक साफ तौलिया टांग दें और फर्श पर वाइपर लगा दें. इसके अलावा एक बाथरूम फ्रेशनर भी टांगें.

Clean House Quickly - Photo Gallery
5/7

इन जगहों पर करें सफाई

आपको पूरे घर की सफाई करने की जरूरत नहीं है. आपको केवल उतनी जगह की सफाई पर ही ध्यान देना है, जहां मेहमान जा सकते हैं. मेन गेट के पास, डाइनिंग हॉल और लिविंग रूम में फटाफट झाड़ू लगा दें.

Clean Stain - Photo Gallery
6/7

स्टेन हटाएं

इसके बाद आपको अगर कहीं पर स्टेन दिख रहा है, तो फटाफट से फर्श पर पोंछा मार दें. इससे जहां कहीं पर भी स्टेन था या किसी चीज का निशान था, वो फटाफट हट जाएगा.

Freshness of House - Photo Gallery
7/7

घर को ऐसे बनाएं फ्रेश

अंत के कुछ मिनटों में आपको घर को फ्रेश रखने के लिए काम करना है. आप घर को फ्रेश रखने के लिए रूम फ्रेशनर स्प्रे कर सकते हैं, या फिर डिफ्यूजर या कैंडल जला सकते हैं. इसके अलावा थोड़ी देर पंखा चला कर खिड़की खोल दें.

More News