Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्लच की लाइफ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, लंबे समय तक नहीं आएगी कोई खराबी

क्लच की लाइफ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, लंबे समय तक नहीं आएगी कोई खराबी

How to increase cars clutch life: कार चलाते समय क्लच की काफी अहम भूमिका होती है. लेकिन, अक्सर लोग कल्च को बेहद आम समझकर  इसे नजरअंदाज करते हैं और क्लच की सही देखभाल नहीं करते हैं. जबकि, बिना क्लच के आपकी कार और ड्राइविंग दोनों ही अधूरे हैं.

हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप आसानी से अपने क्लच की लाइफ न केवल बढ़ा सकते हैं, बल्कि क्लच को और बेहतर बना सकते हैं. 

Last Updated: April 4, 2026 | 6:35 PM IST
why to care car clutch - Photo Gallery
1/5

क्यों करनी चाहिए क्लच की देखभाल?

क्लच की देखभाल करना इसलिए जरूरी है क्योंकि, कार को स्मूथ चलाने के लिए क्लच का स्मूथ और अच्छा रहना बेहद जरूरी होता है. अगर आपका क्लच ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसका असर कार पर भी पड़ेगा.

why is clutch in car - Photo Gallery
2/5

कार में क्यों होता है क्लच?

कार में क्लच इसलिए होता है ताकि ट्रैफिक और पहाड़ी इलाकों आदि में कार को कंट्रोल किया जा सके साथ ही साथ कार को स्टार्ट करने और उसे रोकने के लिए भी क्लच की काफी जरूरत पड़ती है.

Do not put leg on clutch - Photo Gallery
3/5

क्लच पर न रखें पैर

अगर आप क्लच पर पैर रखने की आदत को फॉलो करते हैं तो ऐसे में आपको लगातार क्लच पर पैर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आपकी क्लच प्लेट पर दबाव पड़ता है, जिससे क्लच प्लेट जल्दी खराब होने की भी आशंका रहती है.

Not press half clutch - Photo Gallery
4/5

हाफ क्लच न दबाएं

कुछ लोगों में हाफ क्लच दबाने की आदत होती है. इस आदत से आपकी क्लच प्लेट बहुत जल्दी खराब हो सकती है. ऐसा करने से बचें ताकि क्लच प्लेट लंबे समय तक सुचारु रूप से काम कर सके. इससे क्लच खराब नहीं होगा.

smoothly shift gear - Photo Gallery
5/5

स्मूथली बदलें गियर

आमतौर पर भी कार के गियर को स्मूथली बदलना चाहिए. अगर आप जल्दी-जल्दी या फिर बहुत तेज गियर बदलते हैं तो इससे क्लच प्लेट को कई नुकसान हो सकते हैं. इसलिए गियर को हमेशा स्मूथ ही बदलें.

More News