Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बार-बार घिस जाती है कार की क्लच प्लेट? इन तरीकों से रखें ध्यान, लंबे समय तक नहीं आएगी कोई खराबी

बार-बार घिस जाती है कार की क्लच प्लेट? इन तरीकों से रखें ध्यान, लंबे समय तक नहीं आएगी कोई खराबी

How to keep clutch healthy: आज के समय में कार चलाना खरीदना और ड्राइव करना तो आसान है, लेकिन कार की देखभल करना उतना ही मुश्किल है. अगर आप कार ले रहे हैं और उसे अच्छी तरह से मेनटेन नहीं रख पा रहे हैं तो ऐसे में आपकी कार कई तरीकों से प्रभावित हो सकती है. कई बार कार का ध्यान नहीं रखने से क्लच में भी खराबी आ सकती है.

अगर क्लच सही हालत में न हो तो ऐसी स्थिति में स्मूथ ड्राइविंग नहीं हो पाती है. अगर आपकी कार का क्लच प्लेट बार-बार घिस रहा है तो ऐसे में लेख में दिए गए तरीकों को जरूर अपनाएं. 

Last Updated: April 12, 2026 | 7:29 PM IST
Do not push half clutch - Photo Gallery
1/6

आधा क्लच न दबाएं

अगर आप भी ट्रैफिक या भीड़भाड़ में क्लच को पूरा नहीं दबाकर केवल आधा ही दबाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपकी कार का क्लच खराब हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि जब भी क्लच का इस्तेमाल करें क्लच को पूरा दबाएं.

push clutch when needed - Photo Gallery
2/6

जरूरत पड़ने पर ही दबाएं क्लच

क्लच को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको हमेशा क्लच को जरूरत पड़ने पर या फिर कार को रोकते समय ही दबाना चाहिए. बार-बार क्लच दबाने पर कई बार क्लच प्लेट घिस भी सकता है.

change gear on right time - Photo Gallery
3/6

सही समय पर गियर बदलें

क्लच को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए आपको गियर को सही समय पर बदलना चाहिए. गलत तरीके से गियर बदलने पर कई बार क्लच प्लेट पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे क्लच पर असर पड़ता है.

servicing - Photo Gallery
4/6

समय पर कराएं सर्विस

क्लच को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको समय-समय पर कार की सर्विसिंग कराते रहना चाहिए. ऐसे में आपको समय-समय पर इंजन ऑयल और क्लच प्लेट को चेक करते रहना है.

car clutch symptoms - Photo Gallery
5/6

खराब होने के संकेत समझें

अगर आपकी कार का क्लच खराब हो रहा है या घिस रहा है तो ऐसे में इस संकेत को समझना चाहिए. ताकि, आपको यह पता लग सके कि आपकी कार का क्लच खराब हो रहा है.

drive car on slope - Photo Gallery
6/6

ढलान पर करें सही इस्तेमाल

अगर आप चढ़ाई या पहाड़ी रास्तों पर कार चला रहे हैं तो ऐसे में क्लच का सही इस्तेमाल करें. बार-बार क्लच दबाने पर क्लच को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आसे में ब्रेक और हैंडब्रेक दोनों का सही इस्तेमाल करना जरूरी है.

More News