Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पतले दूध से भी बनेगी कड़क और गाढ़ी चाय! जानिए ये किचन ट्रिक जो स्वाद को कर देगी दोगुना

पतले दूध से भी बनेगी कड़क और गाढ़ी चाय! जानिए ये किचन ट्रिक जो स्वाद को कर देगी दोगुना

 Kadak Chai With Thin Milk: अक्सर जब घर में दूध ज्यादा पतला होता है, तो लोगों को यही चिंता सताती है कि चाय का स्वाद फीका रह जाएगा. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक आसान किचन ट्रिक की मदद से आप पतले दूध में भी कड़क और गाढ़ी चाय तैयार कर सकते हैं.

Last Updated: April 7, 2026 | 3:26 PM IST
Perfect Strong Tea Tips in Hindi - Photo Gallery
1/6

चाय के शौकीनों के लिए जरूरी टिप

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत है. एक कप कड़क और गाढ़ी चाय दिनभर की थकान दूर कर देती है, लेकिन अगर चाय फीकी या पानी जैसी बन जाए तो पूरा मूड खराब हो जाता है. खासकर जब दूध पतला हो, तो अच्छी चाय बनाना मुश्किल लगने लगता है. लेकिन एक आसान ट्रिक से इस समस्या को हल किया जा सकता है.

Thin Milk Tea Ratio Tips - Photo Gallery
2/6

पतले दूध में पानी डालते समय रखें ध्यान

अक्सर लोग पतले दूध में भी ज्यादा पानी मिला देते हैं, जिससे चाय और हल्की हो जाती है. सही तरीका यह है कि पानी की मात्रा बहुत कम रखें. उदाहरण के लिए, अगर आप 2 कप चाय बना रहे हैं, तो 2 कप दूध लें और उसमें केवल थोड़ा सा पानी मिलाएं. इससे उबालने के बाद चाय का गाढ़ापन बेहतर बना रहता है.

Right Way to Boil Milk for Tea - Photo Gallery
3/6

दूध उबालने का सही तरीका अपनाएं

अच्छी चाय के लिए शुरुआत बहुत मायने रखती है. सबसे पहले सिर्फ दूध और पानी को ही गैस पर चढ़ाएं. ठंडे मिश्रण में तुरंत चायपत्ती या मसाले डालने की गलती न करें. जब दूध अच्छे से उबलने लगे, तभी आगे की सामग्री डालें. इससे दूध का स्वाद भी बेहतर होता है और चाय गाढ़ी बनती है.

Masala Tea Flavor Tips - Photo Gallery
4/6

मसालों से बढ़ाएं स्वाद और खुशबू

चाय को खास बनाने के लिए ताजे मसाले बहुत जरूरी हैं. अदरक, काली मिर्च, लौंग और इलायची जैसे मसालों को हल्का कूटकर डालें. चाहें तो थोड़ा दालचीनी भी मिला सकते हैं. इन मसालों का फ्लेवर उबलती चाय में अच्छी तरह घुलता है और स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.

Best Time to Add Tea Leaves - Photo Gallery
5/6

चायपत्ती डालने का सही समय

जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तभी चायपत्ती डालें. इसके बाद धीमी आंच पर इसे पकने दें. चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें ताकि उसका रंग और स्वाद दोनों गहरा हो जाए. इसी दौरान आप तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं, जिससे चाय और भी सुगंधित बनती है.

How to Make Tea Thick with Milk Powder - Photo Gallery
6/6

मिल्क पाउडर से पाएं गाढ़ापन

अगर दूध बहुत पतला है, तो मिल्क पाउडर आपकी चाय को परफेक्ट बना सकता है. इसे सीधे चाय में डालने के बजाय पहले थोड़ा दूध या पानी में घोल लें. फिर चाय में धीरे-धीरे मिलाते हुए लगातार चलाएं. इससे चाय का टेक्सचर क्रीमी और गाढ़ा हो जाता है, ठीक वैसे ही जैसे बाहर की चाय में होता है.

More News