पढ़ाई का नाम सुनते ही दूर भागता है आपका बच्चा? डांटे नहीं, अपनाएं ये स्मार्ट पेरेंटिग टिप्स
कैसे लगाए बच्चों का मन पढ़ाई में?
सवाल उठता है कि बच्चों का मन पढ़ाई में कैसे लगाया जाए. इसके लिए हम 5 ऐसे टिप्स शेयर करने वाले है, जिसकों अपनाने से आपका बच्चा पढ़ाई से दूर नहीं भागेगा.
बच्चों को खेल-खेल में सीखाएं
बच्चों को सिखाने के लिए, उन्हें गेम्स में शामिल करें. अगर पढ़ाई बोझ लगेगी, तो बच्चे को उसमें कभी इंटरेस्ट नहीं आएगा. पढ़ाई को मज़ेदार बनाने के लिए, आप चार्ट, फ्लैशकार्ड, क्विज़ और कहानी सुनाने का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बच्चों को डांटें नहीं
हर माता-पिता को यह समझना चाहिए कि अगर बच्चा पढ़ाई नहीं कर रहा है, तो उसे लगातार डांटना नहीं चाहिए. बच्चों को पढ़ाई के लिए मजबूर करने या डांटने से उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके बजाय, उनके दोस्त बनें और उन्हें बातें समझाएं; वे इस तरह बेहतर समझेंगे
बच्चों के लिए पढ़ाई का समय तय करें
अपने बच्चे से हर समय पढ़ाई करने के लिए न कहें. इसके बजाय, पढ़ाई के लिए एक खास समय तय करें. हर बच्चे का ध्यान देने का समय अलग होता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है.
बच्चों की तारीफ करें
बच्चों को मोटिवेट रखने के लिए, छोटी-छोटी बातों पर उनकी तारीफ करें. उदाहरण के लिए, चाहे आपके बच्चे के क्लास में कम या ज़्यादा नंबर आएं, उसके एफर्ट की तारीफ करें.
बच्चों को मोबाइल से दूर रखें
अपने बच्चे को जितना हो सके मोबाइल फोन से दूर रखें. मोबाइल फोन के ज़्यादा इस्तेमाल से वे चिड़चिड़े हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.