Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कैसे खोल सकते हैं PPF? किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, कितना मिलता है सालाना ब्याज

कैसे खोल सकते हैं PPF? किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, कितना मिलता है सालाना ब्याज

PPF Account Rules: आज के समय में Public Provident Fund (PPF) निवेश का एक बेहतरीन जरिया है. यह लंबे समय के निवेश के लिए बेहद लोकप्रिय स्कीम है. नौकरीपेशा से लेकर बिजनेस करने वाले लोग सभी इस स्कीम में पैसे निवेश करते हैं.

इस स्कीम के तहत आपको बैंकों और अन्य सरकारी स्कीमों की तुलना में काफी आकर्षक ब्याज देखने के लिए मिलता है. इस अकाउंट को खुलवाना काफी आसान है. आप भी इस योजना के तहत अपना खाता खुलवा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Last Updated: April 4, 2026 | 6:46 PM IST
How PPF account opens - Photo Gallery
1/6

कैसे खुलेगा PPF अकाउंट?

पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए आपको किसी भी सरकारी बैंक जैसे स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेश्नल बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में भी पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं. पीपीएफ खाता खुलवाना काफी आसान है.

documents to be required - Photo Gallery
2/6

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपना पचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड या फिर पासपोर्ट आदि को लेकर जाना होता है. इसके साथ ही आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लेकर बैंक जाना होगा.

who can open ppf account - Photo Gallery
3/6

कौन खुलवा सकता है पीपीएफ अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए आपको भारतीय नागरिक होना जरूरी होगा. कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम से PPF अकाउंट खुलवा सकता है. अगर आप नाबालिग हैं तो भी इस अकाउंट को खुलवा सकते हैं.

what is PPF account - Photo Gallery
4/6

PPF अकाउंट क्या है?

PPF अकाउंट एक 15 सालों के लिए की जाने वाली इनवेस्टमेंट है, जिसे आमतौर पर सुरक्षित और गारंटेड रिटर्न वाली स्कीम मानी जाती है. यह आपको ब्याज और मैच्योरिटी रकम टैक्स फ्री रिटर्न देती है.

how to open online account - Photo Gallery
5/6

ऑनलाइन कैसे खुलवाएं अकाउंट?

अगर आप ऑनलाइन पीपीएफ खुलवाना चाहते हैं तो ऐसे में बैंक के Net banking पोर्टल लॉगिन करना होगा. इसके बाद Open new account पर क्लिक करना है. अब आपको जानकारी भरनी है और Net banking से ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट करें.

how much to invest - Photo Gallery
6/6

कितने डालने होंगे पैसे

पीपीएफ स्कीम के तहत आपको हर साल 500 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक डालने हैं. आप इस स्कीम में न इस स्कीम में न इससे कम और न ही इससे ज्यादा पैसे डाल सकते हैं.

More News