Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चिलचिलाती धूप में इन 6 तरीकों से रखें कार के इंजन का ध्यान, ओवरहीटिंग की समस्या भी होगी दूर

चिलचिलाती धूप में इन 6 तरीकों से रखें कार के इंजन का ध्यान, ओवरहीटिंग की समस्या भी होगी दूर

car engine care tips: गर्मियों का मौसम जहां लोगों के लिए परेशानी लेकर आता है, इसका असर आपकी कार पर भी साफ दिखाई देता है. चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ता तापमान कार के इंजन पर दबाव डालता है, जिससे कार का इंजन ओवरहीट करता है. कई बार लोग छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन, कई बार यह लापरवाही कार में होने वाली बड़ी खराबी का कारण बन जाती है.

इसलिए खासकर आपको चिलचिलाती गर्मी में कार के इंजन का ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं गर्मियों में कार के इंजन का ध्यान कैसे रखना चाहिए. 

Last Updated: April 5, 2026 | 7:23 PM IST
oil engine - Photo Gallery
1/6

इंजन ऑयल सही रखें

कार के इंजन को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए आपको इंजन ऑयल को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. ऐसा करने से इंजन ठंडा रहता है इंजन की क्वालिटी भी लंबे समय तक मेनटेन रहती है.

check coolant level - Photo Gallery
2/6

कूलेंट लेवल चेक करें

इंजन को स्वस्थ रखने और गर्मियों में कार को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको नियमिततौर पर कूलेंट को चेक करते रहना चाहिए. इसके लिए आपको रेडिएटर और कूलेंट टैंक का लेवल समय-समय पर चेक करते रहना है.

Cleaning Radiator - Photo Gallery
3/6

रेडिएटर की सफाई

कार के इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको रेडिएटर में जमा गंदगी को साफ करते रहना चाहिए. कई बार रेडिएटर में गंदगी जम जाने के चलते कूलिंग सिस्टम प्रभावित हो सकता है.

AC limited use - Photo Gallery
4/6

AC का सही इस्तेमाल

कई बार लोग गर्मियों के मौसम में AC का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इससे कई बार इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे कुछ मामलों में इंजन में समस्या आ सकती है. इसलिए ऐसी संभालकर ही चलाएं.

take care of parking - Photo Gallery
5/6

पार्किंग का रखें ध्यान

कार के इंजन को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आपको पार्किंग का भी ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए आपको चिलचिलाती धूप में कार को पार्क करने से बचना चाहिए.

Overheating - Photo Gallery
6/6

ओवरहीटिंग होने पर दें ध्यान

इंजन को स्वस्थ रखने के लिए आपको ओवरहीटिंग का ध्यान रखना होगा. अगर आपको कार में किसी भी तरह के ओवरहीटिंग के संकेत मिल रहे हैं तो कार को तुरंत चेक करना चाहिए.

More News