Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जहरीले पॉल्यूशन का फेफड़ों पर हमला, शरीर बन रहा बीमारियों का घर, लंग्स बचाने के लिए खाना शुरू कर दें ये चीजें

जहरीले पॉल्यूशन का फेफड़ों पर हमला, शरीर बन रहा बीमारियों का घर, लंग्स बचाने के लिए खाना शुरू कर दें ये चीजें

Lungs protect Tis for pollution: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास की हवा जहरीली हो चुकी है. इसके चलते खुली हवा में सांस लेना दूभर हो गया है. यह हवा न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि फेफड़ों को भी खराब कर सकती है. ऐसा होने से शरीर में कई बीमारियां होने का जोखिम बढ़ चुका है. इसके लिए जरूरी है कि, गंभीर पॉल्यूशन में घर से बाहर निकलते हैं, तो सेहत और फेफड़ों का ख्याल रखें. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इस जहरीली हवा में फेफड़ों को सलामत रखने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन जरूर करें. आइए जानते हैं कि चीजों के बारे में-

Last Updated: January 11, 2026 | 6:32 PM IST
Consumption Fruits And Vegetables - Photo Gallery
1/8

फलों और सब्जियों का सेवन

नोएडा की क्लीनिकल डाइटिशियन खुशबू शर्मा कहती हैं कि, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल जैसे कि जामुन, संतरे, सेब और हरी सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकली फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं.

Omega-3 Fatty Acids - Photo Gallery
2/8

ओमेगा-3 फैटी एसिड

मछली (जैसे सामन, मैकेरल) और अलसी के बीजों का सेवन फेफड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Turmeric - Photo Gallery
3/8

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है. इसे दूध या गर्म पानी में मिलाकर ले सकते हैं

Ginger - Photo Gallery
4/8

अदरक

अदरक भी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है. इसे चाय या खाने में शामिल करें.

Water - Photo Gallery
5/8

पानी

हाइड्रेटेड रहना बेहद महत्वपूर्ण है. यह फेफड़ों में म्यूकस को पतला रखने में मदद करता है.

Green Tea - Photo Gallery
6/8

ग्रीन टी

इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं.

Protein Rich Foods - Photo Gallery
7/8

प्रोटीन रिच फूड्स

प्रोटीन रिच फूड्स में दालें, नट्स और साबुत अनाज शामिल हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं.

Keep these things in mind - Photo Gallery
8/8

इन बातों का रखें ध्यान

इन चीजों के सेवन के अलावा आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होगा. जैसे कि धूम्रपान से बचना और ताजे हवा में समय बिताना भी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

More News