Acidity Reason: सुबह-सुबह हो रही है एसिडिटी? नाश्ते की ये आदतें बिगाड़ रही हैं खेल; पुरानी बीमारियां होंगी एक्टिव
How to Reduce Acidity: एसिडिटी, जिसे एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली में आ जाता है. इसके कारण सीने में जलन, पेट फूलना, जी मिचलाना और मुँह में खट्टा स्वाद जैसे लक्षण महसूस होते हैं. लेकिन, इसके आम कारणों में मसालेदार भोजन, कैफीन वाले उत्पाद और तनाव शामिल हैं, लेकिन लोगों की रोज़मर्रा की दिनचर्या में एक ज़रूरी आदत की कमी यानी नाश्ता न करना भी एसिडिटी में बराबर का योगदान देती है. आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने वाले हैं कि ऐसा क्यों होता है. जिसके चलते BDR फार्मास्यूटिकल्स के टेक्निकल डायरेक्टर, डॉ. अरविंद बडिगेर इसके बारे में बताते हैं.
सुबह ही क्यों बनती है एसिडिटी
चूँकि इंसान रात भर भूखा रहता है, इसलिए सुबह भोजन मिलने की उम्मीद में पेट एसिड बनाना शुरू कर देता है. जब कोई व्यक्ति नाश्ता नहीं करता, तो इन एसिड्स को काम करने के लिए कुछ नहीं मिलता और वो पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है.
गलती से भी न छोड़ें सुबह का नाश्ता
सुबह के समय एक सेहतमंद नाश्ता करने से भोजन को पचाने में मदद मिलती है और साथ ही पेट के एसिड्स भी बेअसर हो जाते हैं. जब आप नाश्ता छोड़ देते हैं, तो खाली पेट होने के कारण कई तरह के प्रभाव हो सकते हैं.
सुबह का नाश्ता छोड़ने से क्या होता है?
ऐसे में पेट लगातार हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनाता रहेगा, जिससे पेट की अंदरूनी परत में जलन होगी. इसके अलावा भूख लगने पर पेट सिकुड़ने लगता है, जिससे अतिरिक्त एसिड भोजन नली में ऊपर की ओर धकेला जाता है.
पुरानी बिमारियों को लाता है वापस
वहीं फिर भोजन करने का अनियमित तरीका मेटाबॉलिक रेट में कमी का कारण बन सकता है. इसके अलावा, यह गैस्ट्राइटिस या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग जैसी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है.
पेट के लिए फ़ायदेमंद नाश्ते की आदत कैसे डालें
जागने के एक घंटे के अंदर खाना खाना बेहद जरूरी है. एसिड बनने की प्रक्रिया को कंट्रोल करने के लिए यह ज़रूरी है. नाश्ते में हल्का और संतुलित खाना खाएं,ओट्स, फल और अंडे जैसे खाने की चीज़ें आसानी से पच जाती हैं.
सुबह करें ये काम
सुबह पानी पीना खाना पचाने में मददगार होता है. इसके अलावा सुबह बिना कुछ खाए चाय या कॉफ़ी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी का स्तर बढ़ जाता है.