Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Loan Without Bank Account: बैंक अकाउंट नहीं…, क्या फिर भी मिल सकता लोन? जान लें क्या है इसके नियम

Loan Without Bank Account: बैंक अकाउंट नहीं…, क्या फिर भी मिल सकता लोन? जान लें क्या है इसके नियम

Loan Without Bank Account: आज के समय में घर, शिक्षा, वाहन या अन्य जरूरतों के लिए लोन लेना आम बात हो गई है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि बैंक खाता होना जरूरी है, लेकिन सच ये है कि बिना बैंक अकाउंट के भी लोन लिया जा सकता है. हालांकि इसके ऑप्शन सीमित होते हैं और शर्तें थोड़ी अलग हो सकती हैं, फिर भी सही जानकारी के साथ आप आसानी से कर्ज प्राप्त कर सकते हैं.

Last Updated: April 9, 2026 | 1:23 PM IST
Loan option without bank account - Photo Gallery
1/7

बिना बैंक अकाउंट के लोन के ऑप्शन

अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, तब भी कई ऑप्शन होते हैं. माइक्रोफाइनेंस कंपनियां, एनबीएफसी, गोल्ड लोन संस्थाएं और कुछ फिनटेक प्लेटफॉर्म ऐसे लोगों को लोन देते हैं. ये संस्थाएं छोटे अमाउंट से लेकर जरूरत के अनुसार फाइनेंस उपलब्ध कराती हैं.

Gold loan the easiest way - Photo Gallery
2/7

गोल्ड लोन सबसे आसान तरीका

बिना बैंक अकाउंट के लोन लेने का सबसे आसान तरीका गोल्ड लोन है. इसमें आप अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर उसकी कीमत का लगभग 75-80% तक लोन ले सकते हैं. कई संस्थाएं ये राशि नकद या डिजिटल वॉलेट में देती हैं.

Microfinance and small loans - Photo Gallery
3/7

माइक्रोफाइनेंस और छोटे लोन

माइक्रोफाइनेंस कंपनियां खासतौर पर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर छोटे लोन देती हैं. इसमें ज्यादा पेपर वर्क नहीं होता और पहचान पत्र व आय के साधारण प्रमाण पर लोन मिल जाता है.

Digital Loan from Fintech Apps - Photo Gallery
4/7

फिनटेक ऐप्स से डिजिटल लोन

आजकल कई फिनटेक ऐप्स भी बिना बैंक अकाउंट के छोटे-छोटे लोन देते हैं. ये लोन आमतौर पर डिजिटल वॉलेट में आते हैं, जिन्हें आप तुरंत खर्च कर सकते हैं. इन्हें पे-डे लोन भी कहा जाता है, लेकिन इनकी ब्याज दरें ज्यादा हो सकती हैं.

Understand interest rates and risk - Photo Gallery
5/7

ब्याज दर और जोखिम समझें

बिना बैंक अकाउंट के मिलने वाले लोन पर ब्याज दर आम बैंक लोन की तुलना में ज्यादा होती है. साथ ही, कुछ संस्थाएं ज्यादा शुल्क भी ले सकती हैं. इसलिए लोन लेने से पहले सभी शर्तों और लागत को अच्छी तरह समझना जरूरी है.

what are your rights - Photo Gallery
6/7

आपके अधिकार क्या हैं

लोन लेने वाले हर व्यक्ति के कुछ अधिकार होते हैं. आपको ब्याज दर और सभी शुल्कों की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए. रिकवरी एजेंट गलत व्यवहार नहीं कर सकते और तय समय से पहले परेशान नहीं कर सकते. समय से पहले लोन चुकाने का भी अधिकार होता है.

Eligibility and Responsibility - Photo Gallery
7/7

पात्रता और जिम्मेदारी

लोन के लिए आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और आय का प्रमाण जरूरी होता है. अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन मिलने में मदद करता है. साथ ही, समय पर EMI भरना और सही दस्तावेज देना आपकी जिम्मेदारी होती है.

More News