Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हग डे 2026: 20 सेकंड गेले लगाकर कैसे बदल सकते हैं उनका मूड, देखें गले लगने के विभिन्न प्रकार और उनका अर्थ

हग डे 2026: 20 सेकंड गेले लगाकर कैसे बदल सकते हैं उनका मूड, देखें गले लगने के विभिन्न प्रकार और उनका अर्थ

Hug Day 2026: आज वैलेंटाइन वीक का छठा दिन है. यह हग डे केवल रोमांटिक इशारों का उत्सव नहीं है, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का वैज्ञानिक प्रमाण भी है. एक साधारण तरीके से गले लगाना कई बातों का एहसास करा जाता है.
 
गले लगना सिर्फ एक फिजिकल टच नहीं होता है बल्कि यह एक प्यारा सा एहसास होता है. आप अपने खास या करीबी लोगों को या पार्टनर को कई तरह से गले लगा सकते हैं. वर्ष 2018 में जर्नल साइकोलॉजिकल रिसर्च में पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया कि हग कितने तरह का होता है और सब तरह के गले लगाने का मतलब भी अलग-अलग होता है. आइए जानते हैं हग के प्रकार और अर्थ.
Last Updated: February 12, 2026 | 12:01 PM IST
side hug - Photo Gallery
1/8

साइड हग

बगल से गले लगाना पूरी तरह से गले न लगने का इशारा होता है. ऐसा जान-पहचान वालों के बीच अधिक होता है. यह अधिक सहज और उन लोगों के लिए है जो बहुत करीबी नहीं हैं. यह विनम्रता और मित्रता को दर्शाता है.

back hug - Photo Gallery
2/8

पीछे से गले लगाना

पीछे से गले लगाने का कहना होता है मैं तुम्हारे साथ हूं. यह एक तरह का सर्पराइज हग होता है जो गहकी भावनाओं को दर्शाता है.

waist hug - Photo Gallery
3/8

कमर से गले लगाना

कमर से गले लगाना एक अतरंग रोमांटिक आलिंगन होता है. जो सामने वाले को आगे बढ़ने का मौका देता है. यह भरोषा और सहजता का प्रतीक है. यह अंतरंग रोमांटिक संबंध को दर्शाता है.

tight hug - Photo Gallery
4/8

टाइट हग

टाइट हग निस्वार्थ भाव का होता है. यह घनिष्टता का प्रतीक होता है, और बताता है कि सुखद पल साझा कर रहे हैं. जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.

long hug - Photo Gallery
5/8

लॉन्ग हग

लॉन्ग हग भावनात्मक गहराई दिखाते हुए मानसिक सहारे का संकेत होता है. ऐसे हग कठिन समय में यह ज्यादा मायने रखते हैं.

Pickpocket Hug - Photo Gallery
6/8

पिकपॉकेट हग

यह एक प्यारा सा रोमांटिक तरीके से गले लगाना होता है. यह एक तरह से रोमांटिक कमेडी जैसा इशारा होता है. यह विश्वास और स्नेह को दर्शाता है.

Hugs and mental health - Photo Gallery
7/8

गले लगना और मानसिक स्वास्थ्य

जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'लव हार्मोन' भी कहते है. इससे तनाव कम होता है, बीपी कंट्रोल करने में सहायक है, खुशी और भरोसे की भावना को बढ़ाता है.

Why is a 20-second hug special? - Photo Gallery
8/8

20 सेकेंड गले लगाना खास क्यों है?

मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, यदि आप किसी को कम से कम 20 सेकंड तक गले लगाते हैं, तो यह शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर पर्याप्त रूप से बढ़ा देता है. जिससे कई तरह के फायदे मिलते हैं.

More News