प्यार की झप्पी, ये 8 जानवर एक-दूसरे को गले लगाकर सोते है, देखें तस्वीरें
Animal Love : इंसानों की तरह जानवरों को भी प्यार और सुरक्षा की जरूरत होती है. दुनिया में कई ऐसे जानवर है जो अकेले सोना पसंद नहीं करते और अपने साथी या परिवार को गले लगाकर सोते है. ऐसा करने से उन्हें गर्मी मिलती है और वे खुद को सुरक्षित महसूस करते है.
ऊदबिलाव
समुद्री ऊदबिलाव सोते समय एक-दूसरे का हाथ पकड़ लेते है या गले लग जाते है .वे ऐसा इसलिए करते है ताकि सोते समय पानी की लहरें उन्हें एक-दूसरे से दूर न ले जाएं. यह नजारा बहुत ही प्यारा लगता है.
कोआला
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कोआला पेड़ों पर रहते है. सोते समय ये अक्सर पेड़ों की टहनियों को या अपने साथी को कसकर पकड़ लेते है. वे लगभग 18-20 घंटे सोते है और गले लगकर खुद को सुरक्षित रखते है.
चिंपैंजी
इंसानों के सबसे करीब माने जाने वाले चिंपैंजी भी भावनाओं से भरे होते है. वे अक्सर एक-दूसरे के शरीर से सटकर या गले लगकर सोते है. इससे उनके बीच आपसी प्यार और भरोसा बढ़ता है.
पेंगुइन
अंटार्कटिका की कड़ाके की ठंड में बचने के लिए पेंगुइन एक-दूसरे के बहुत करीब आ जाते है. वे एक बड़ा झुंड बनाकर एक-दूसरे को गले लगाते और सटकर खड़े होते है ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे.
लाल पांडा
ये छोटे और बेहद खूबसूरत जानवर अक्सर अपनी पूंछ को लपेटकर और एक-दूसरे से चिपककर सोते है. ठंड के मौसम में एक-दूसरे को गले लगाकर सोना इनकी आदत होती है.