Hyundai Exter Facelift भारत में लॉन्च, कई फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस, जानें कीमत
Hyundai Exter Facelift 2026 launch: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने आधिकारिक रूप से अपनी एक्सटर के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. भारत में इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत लाख रुपये रखी गई है. भारतीय बाजार में इस कार को 20 मार्च को लॉन्च किया गया है. लॉन्च के बाद से ही इस कार को एक अच्छा रिस्पॉन्स देखने के लिए मिल रहा है.
एक्सटर को पहले से ही एक किफायती और बेहतरीन कार मानकर लोग काफी पसंद करते आए हैं. इस बार कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ बदलाव कर इसे और बेहतरीन बनाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इंटीरियर में हुए बदलाव
2026 Hyundai Exter Facelift के इंटीरियर में पहले की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं. इस बार कार में 3D कार्बन फिनिश वाला डैशबोर्ड, मेटल पैडल, 3D कार्बन फिनिश वाला डैशबोर्ड देने के साथ ही साथ कार में आपको फोल्डिंक आर्मरेस्ट भी देखने के लिए मिलता है.
कैसे हैं फीचर्स
इस कार में कई ऐसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी बेहतरीन माने जा रहे हैं. इस कार में आपको वायरलेस एपल कारप्ले मिलने के साथ-साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्रॉयड ऑटो का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा कार की रियर सीट के लिए टाइप C USB पोर्ट भी दिया गया है.
कैसी है कार की परफॉर्मेंस
कार की परफॉर्मेंस पहले की तरह ही काफी बेहतरीन है. इस कार में आपको 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल 4 सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही यह आपको 81.8 bhp की पावर देने के साथ-साथ 113.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करके देती है.
किस कीमत पर हुई लॉन्च
हुंडई एक्सटर के फेसलिफ्ट वैरिएंट को भारत में 5.8 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसके अलावा इसके अन्य और बड़े वैरिएंट्स आपको 9.40 लाख रुपये तक की कीमत पर देखने के लिए मिलते हैं. कम बजट में एक अच्छी कार हो सकती है.
किस कार से होगा मुकाबला
भारत मे इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही इसका मुकाबला हुंडई की वेन्यू , टाटा पंच और मारुति की फ्रॉन्क्स के साथ किया जा रहा है. हालांकि,अगर आप कम बजट में फीचर्स से भरपूर एक कार लेना चाहते हैं तो ऐसे एक्सटर आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
सेफ्टी फीचर्स
हुंडई ने एक्सटर में आपके लिए कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए है. इस कार में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के साथ ही साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. यह कार अपने सेगमेंट की सेफ कार मानी जाती है.
कार की बुकिंग शुरु
हुंडई एक्सटर के लॉन्च होने के बाद से इसकी बुकिंग शुरु हो चुकी है. आप चाहें तो 11000 या 21000 रुपये टोकन मनी के तौर पर देकर इसे डीलरशिप पर या फिर ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं.