Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ICC Rankings: ईशान किशन ने लगाई बड़ी छलांग, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार; पाकिस्तानी ऑलराउंडर भी चमका

ICC Rankings: ईशान किशन ने लगाई बड़ी छलांग, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार; पाकिस्तानी ऑलराउंडर भी चमका

ICC Rankings Update: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान विश्व कप में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगा दिए हैं. वहीं, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है. देखें रैंकिंग में किन खिलाड़ियों को फायदा हुआ…

Last Updated: February 18, 2026 | 4:52 PM IST
Ishan Kishan - Photo Gallery
1/8

ईशान किशन

भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC टी20 रैंकिंग में तहलका मचा दिया है. ईशान किशन ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाई है. इसी के साथ अब ईशान किशन टी20 रैंकिंग में 8वें नंबर पर आ गए हैं. उनके खाते में 732 रेटिंग प्वाइंट हैं. हाल ही में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Abhishek Sharma - Photo Gallery
2/8

अभिषेक शर्मा

भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. इसके बावजूद अभिषेक शर्मा ICC की टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं. अभिषेक शर्मा के खाते में 891 रेटिंग प्वाइंट हैं. वहीं, तिलक वर्मा चौथे पायदान पर हैं. इसके अलावा भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर हैं.

Phil Salt - Photo Gallery
3/8

फिल साल्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. हालांकि उन्होंने कई मैचों में शानदार शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इसके बावजूद फिल साल्ट ICC की टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं.

Pathum Nissanka - Photo Gallery
4/8

पथुम निसंका

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पथुम निसंका ने भी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. अब वह ICC की टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था. निसंका के खाते में 786 रेटिंग प्वाइंट हैं.

Saim Ayub - Photo Gallery
5/8

साइम अयूब

पाकिस्तान के साइम अयूब ने टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है. साइम अयूब एक बार फिर टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में साइम अयूब ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 3 विकेट चटकाए थे. उनके खाते में 303 रेटिंग प्वाइंट हैं.

Sikandar Raza - Photo Gallery
6/8

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ICC की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. उनके खाते में 297 रेटिंग प्वाइंट हैं.

Hardik Pandya - Photo Gallery
7/8

हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ICC की टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए थे. हार्दिक पांड्या के खाते में 282 रेटिंग प्वाइंट हैं. कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज थे.

Varun Chakarvarthy - Photo Gallery
8/8

वरुण चक्रवर्ती

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर मौजूद हैं. हाल ही में वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे. फिलहाल वरुण के खाते में 796 रेटिंग प्वाइंट हैं. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान मौजूद हैं. उनके खाते में 740 रेटिंग प्वाइंट हैं.

More News