STT On F&O Hike: यूनियन बजट में क्यों बढ़ाया गया STT? 15 फीसदी गिरे कैपिटल मार्केट के शेयर
Impact Of STT On F&O Hike: फ्यूचर्स एंड ऑप्शन्स (F&O) की दीवानगी को रोकने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रांजैक्शन टैक्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने बजट भाषण में प्रस्ताव रखा कि फ्यूचर्स पर STT को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फिसदी किया जाए. साथ ही ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शंस एक्सरसाइज पर STT बढ़ा दिया है और 0.15 फीसदी कर दिया गया है. प्रीमियम पर मौजूदा STT 0.10 प्रतिशत और ऑप्शंस एक्सरसाइज पर 0.125 फीसदी है.
फ्यूचर एंड ऑप्शन्स को लेकर वित्त मंत्री की घोषणा
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर एंड ऑप्शन्स को लेकर कहा कि वे फ्यूचर्स पर STT को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रख रही हैं. ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शंस एक्सरसाइज दोनों पर STT को मौजूदा दर 0.1 प्रतिशत और 0.125 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रख रही हैं.
14 फीसदी तक गिरे BSE शेयर
उनकी इस घोषणा के बाद BSE के शेयर लगभग 14 फीसदी तक नीचे गिर गए थे. ब्रोकरेज एंजेल वन और नुवामा के शेयर भी 10 फीसदी तक नीचे गिर गए थे. वहीं NSE कैपिटल मार्केट इंडेक्स 6 फीसदी नीचे था. वहीं बजट के दौरान बाजार को STT में कुछ बदलाव की उम्मीद थी क्योंकि कैश मार्केट को गहरा करने के लिए लगातार मांग की जा रही थी और डेरिवेटिव ट्रेड पर टैक्स बढ़ाने की जरूरत थी. बजटे से पहले SEBI की तरफ से एक रिपोर्ट पेश की गई थी , जिसमें ये भी बताया गया था कि 10 में से 9 ट्रेडर F&O में नुकसान झेल रहे थे.
मार्केट के दिग्गज शंकर शर्मा ने किया पोस्ट
बजट पेश होने के बाद मार्केट के दिग्गज शंकर शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे ये बजट एक बड़े कारण से पसंद है, वो है डेरिवेटिव पर STT बढ़ाना. उन्होने लिखा कि डेरिवेटिव एक जहर (कोकीन) है, जो हमारे युवाओं की जड़ों को खा रहा है. इसका नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा, जो पीढ़ियों तक महसूस किया जाएगा. असल में इसका पैसा ट्रेडर्स से F&O के माहिर ब्रोकर्स की जेब में जाता है. इस खेल में वही लोग जीतते हैं, जो ड्रग्स और हथियारों के धंधे में होता है. देश में F&O का कोई फायदा नहीं होता है. इससे केवल देश की वैल्यू घटती है. शर्मा ने आगे कहा कि इसे रोका नहीं जा सकता लेकिन इस पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाया जा सकता है, इसके लिए वित्त मंत्री को बधाई.
मार्केट स्थिरता और रिटेल भागीदारी पर बढ़ता फोकस
डेरिवेटिव ट्रेडिंग और घरेलू निवेशकों पर इसके बढ़ते प्रभाव के बारे में बढ़ी हुई चर्चा अधिकारियों का मार्केट स्थिरता और रिटेल भागीदारी पर बढ़ते फोकस को दिखाती है. ग्रीन पोर्टफोलियो PMS के को-फाउंडर और फंड मैनेजर दिवम शर्मा ने कहा कि हालांकि सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स में बढ़ोतरी अपेक्षाकृत मामूली है लेकिन ये पॉलिसी सोच की दिशा का संकेत देता है.
बड़े बदलाव की नहीं है संभावना
शर्मा ने आगे कहा कि ब्रोकरेज इकोनॉमिक्स के नज़रिए से STT बदलाव का सीधा प्रभाव सीमित लगता है और निकट भविष्य में बिजनेस मॉडल में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण वेरिएबल यह होगा कि सरकार आखिरकार डेरिवेटिव वॉल्यूम से कितना अतिरिक्त टैक्स रेवेन्यू जेनरेट कर पाती है, जो आने वाली तिमाहियों के डेटा के बाद ही साफ होगा.