Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs ENG: इंग्लैंड के 6 ऐसे ‘धुरंधर’ खिलाड़ी, जो सेमीफाइनल में भारत के लिए बनेंगे खतरा, एक तो जीत चुका 4 POTM

IND vs ENG: इंग्लैंड के 6 ऐसे ‘धुरंधर’ खिलाड़ी, जो सेमीफाइनल में भारत के लिए बनेंगे खतरा, एक तो जीत चुका 4 POTM

India vs England Semi Final: भारतीय टीम 5 मार्च (गुरुवार) को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है. मुंबई में खेले जाने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाएगी. ऐसे में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी. फिलहाल दोनों टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं. भारत और इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे के सामने हैं. इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची. इंग्लैंड के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं, जो भारत के लिए सेमीफाइनल में परेशानी खड़ी कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 6 ऐसे इंग्लिश खिलाड़ी, जो भारत के लिए खतरा बन सकते हैं. देखें पूरी लिस्ट…

Last Updated: March 3, 2026 | 2:56 PM IST
Harry Brook - Photo Gallery
1/7

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हैरी ब्रूक ने सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. वह इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. मौजूदा विश्व कप में हैरी ब्रूक ने 7 मैचों में 161.70 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. सुपर-8 स्टेज के बाद से हैरी ब्रूक एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में हैरी ब्रूक भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

Will Jacks - Photo Gallery
2/7

विल जैक्स

ऑलराउंडर विल जैक्स इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. विल जैक्स ने मौजूदा विश्व कप में 4 मैचों में POTM अवॉर्ड जीता है, जो टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. विल जैक्स ने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा बल्ले से 176.85 के स्ट्राइक रेट से 191 रन भी बनाए हैं. विल जैक्स आखिरी के ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.

Adil Rashid - Photo Gallery
3/7

आदिल रशीद

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद भारत के खिलाफ इंग्लिश टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार बन सकते हैं. आदिल रशीद ने मौजूदा विश्व कप में 7 मैचों में 7.83 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. लेग स्पिनर के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है. ऐसे में आदिल रशीद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

Liam Dawson - Photo Gallery
4/7

लियाम डॉसन

इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज स्पिनर लियाम डॉसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 मैचों में 7.30 की इकॉनमी से 10 विकेट हासिल किए हैं. मिडिल ओवर्स में डॉसन अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए परेशानी के खड़ी कर सकते हैं.

Sam Curran - Photo Gallery
5/7

सैम करन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से अपनी टीम के लिए योगदान दिया है. सैम करन ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से 7 मैचों में 149 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंद से 6 पारियों में 6 विकेट भी हासिल किए हैं.

Phil Salt - Photo Gallery
6/7

फिल साल्ट

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अभी तक इस टूर्नामेंट में लय में नहीं नजर आए हैं. हालांकि वह दुनिया के नंबर-2 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज हैं. फिल साल्ट ने मौजूदा विश्व कप में 7 पारियों में 158 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं. फिल साल्ट एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने दिन किसी भी टीम के लिए बुरा सपना बन सकते हैं. वह IPL में खेलते हैं, जिसके चलते भारत मैदानों की परिस्थितियों से भी वाकिफ हैं. ऐसे में फिल साल्ट सेमीफाइनल में बड़ा खतरा बनकर सामने आ सकते हैं.

India vs England Semi Final - Photo Gallery
7/7

5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

More News