Ind vs Nz 3rd ODI: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी होगी प्लेइंग XI, मौसम का हाल कैसा रहेगा? जानें पूरी डिटेल्स
India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक सीरीज में एक-एक जीत हासिल की है, इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा. आइए जानते हैं इस मुकाबले में पिच की स्थिति कैसी होगी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या होगी और उस दिन का मौसम कैसा रहेगा.
होल्कर की पिच कैसी होगी
होलकर की पिच बल्लेबाज़ों के लिए बहुत मददगार रही है. यहां कीपिच सपाट रहती है और गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है. यहां पर मैच काली मिट्टी पर खेला जाएगा. पिच क्यूरेटर ने पहले ही ये बताया है कि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा हो सकता है. पहले 10 ओवर में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ा स्विंग मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच पूरी तरह से बल्लेबाज़ों के पक्ष में हो जाएगी.
कैसा रहेगा मौसम
मौसम की बात करें तो साफ रहने की उम्मीद है. होलकर का पिच हाई स्कोरिंग मैच का संकेत देता है. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के पास मैच को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता है.
टीम इंडिया किसे खिलाएगी
टीम ने पिछले मैचों में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ों को मौका दिया है. शुभमन गिल, रोहित शर्मा फिर से ओपनिंग करते दिखेंगे. विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे. जबकि पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल विकेटकीपिंग और 5 वें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. मोहम्मद सिराज, शमी पेस आक्रमण संभाल सकते हैं, कुलदीप यादव स्पिन विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे. उनका साथ रवींद्र जडेजा भी दे सकते हैं.
न्यूजीलैंड इन खिलाड़ियों को उतार सकता है
न्यूजीलैंड ने अपने अनुभवी बल्लेबाज़ों को चुन रखा है. डेवॉन कॉनवे, हेनरी निचोल्स और डैरिल मिशेल मुख्य बल्लेबाज़ होंगे. माइकल ब्रैस्वेल कप्तान और मध्यक्रम का अहम हिस्सा होंगे. पेस में काइल जैमिसन और स्पिन में अशोक मेन रोल निभाएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीतती है और सीरीज पर कब्जा जमाती है.
टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान),विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड की संभावित XI
वॉन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), माइकल रे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फाउल्केस, काइल जैमीसन, आदि अशोक