Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs NZ: न्यूजीलैंड के 5 ऐसे ‘खतरनाक’ खिलाड़ी, जो फाइनल में तोड़ सकते हैं भारत का सपना; एक ठोक चुका सबसे तेज सेंचुरी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के 5 ऐसे ‘खतरनाक’ खिलाड़ी, जो फाइनल में तोड़ सकते हैं भारत का सपना; एक ठोक चुका सबसे तेज सेंचुरी

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम को अपनी पहली टी20 वर्ल्ड ट्रॉफी की तलाश है. ऐसे में कीवी टीम भारत को फाइनल में हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फाइनल में भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. जानें कौन हैं वो खिलाड़ी…

Last Updated: March 7, 2026 | 4:35 PM IST
Finn Allen - Photo Gallery
1/7

फिन एलन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज एलन शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में फिन एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था. यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है. फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक न्यूजीलैंड के लिए 8 मैचों की 7 पारियों में 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं.

Tim Seifert - Photo Gallery
2/7

टिम सीफर्ट

कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट इस विश्व कप मे न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टिम सीफर्ट ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 7 पारियों में 161 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं. इस दौरान टिम सीफर्ट के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं.

Rachin Ravindra - Photo Gallery
3/7

रचिन रविंद्र

इस विश्व कप में रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए घातक ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं. रचिन रविंद्र ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. रचिन के नाम सिर्फ 6 पारियों 11 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 6.88 का रहा है. साथ ही रचिन रविंद्र के बल्ले से भी 6 पारियों में 128 रन आए हैं.

Mitchell Santner - Photo Gallery
4/7

मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर अपनी टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान करते हैं. मिचेल सैंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 पारियों में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उन्होंने 6.33 की इकॉनमी से ही रन दिए हैं. इसके अलावा 4 पारियों में बल्ले से 77 रन भी बनाए हैं. भारत के खिलाफ मिचेल सैंटनर का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

Matt Henry - Photo Gallery
5/7

मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कई बार आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. उन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7.59 की इकॉनमी से 9 विकेट हासिल किए हैं.

Glenn Phillips - Photo Gallery
6/7

ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकती है. फिलिप्स ने अभी तक इस विश्व कप में 8 मैचों की 5 पारियों में 160 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं. साथ ही 3 विकेट भी चटकाए हैं.

IND vs NZ T20 WC Final - Photo Gallery
7/7

8 मार्च को होगा फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. भारत ने 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं, न्यूजीलैंड ने 4 मार्च को साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. अब भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं.

More News