Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ऐसे ‘धुरंधर’ खिलाड़ी, जो भारत के मुंह से छीन सकते हैं जीत; देखें लिस्ट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ऐसे ‘धुरंधर’ खिलाड़ी, जो भारत के मुंह से छीन सकते हैं जीत; देखें लिस्ट

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है. अब टूर्नामेंट का सुपर-8 राउंड शुरू होने जा रहा है. इस राउंड में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. ये दोनों ही टीमें अभी तक इस विश्व कप में अजेय हैं. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. ये दोनों ही टीमें लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला 2024 के फाइनल में हुआ था. उस मैच में भारत ने करीबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम भारत को हराकर अपना बदला लेना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं साउथ अफ्रीका के ऐसे 5 खिलाड़ी, जो किसी भी समय भारत के खिलाफ मैच में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. देखें लिस्ट…

Last Updated: February 21, 2026 | 11:05 AM IST
Quinton de Kock - Photo Gallery
1/7

क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. क्विंटन डी कॉक भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 15 मैचों की 14 पारियों में 42.25 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं. इसके अलावा हाल ही में क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह साउथ अफ्रीका के लिए T20I में 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भारत के लिए पावरप्ले में खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Aiden Markram - Photo Gallery
2/7

एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 59.33 के एवरेज से 178 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में एडेन मार्करम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, जो साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी है. इसके अलावा एडेन मार्करम अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी भारत को काफी परेशान कर सकते हैं.

Marco Jansen - Photo Gallery
3/7

मार्को जानसेन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने अक्सर भारत को अपनी खतरनाक तेज गेंदबाजी से परेशान किया है. लंबे कद के यह तेज गेंदबाज अपनी स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस से ज्यादा खतरनाक हो जाता है. हाल ही में मार्को जानसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर की स्पेल में 40 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए थे. इतना ही नहीं, मार्को जानसेन लोअर ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

Keshav Maharaj - Photo Gallery
4/7

केशव महाराज

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बल्लेबाज मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों के सामने स्ट्रगल करते दिखाई दिए हैं. ऐसे में केशव महाराज साउथ अफ्रीका के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. केशव महाराज भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 16 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं.

Lungi Ngidi - Photo Gallery
5/7

लुंगी एनगिडी

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अभी तक इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए बहुत कारगर साबित हुए हैं. उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 7.58 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ T20I में 9 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लुंगी एनगिडी से थोड़ा बचकर रहना होगा.

David Miller - Photo Gallery
6/7

डेविड मिलर

बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह दुनिया के सबसे घातक फिनिशरों में शुमार हैं. डेविड मिलकर आखिरी ओवर्स में बड़े शॉट खेलकर दबाव को कम करने की क्षमता रखते हैं. डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 25 पारियों में 563 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.

India vs South Africa T20 WC - Photo Gallery
7/7

22 फरवरी को होगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में भिड़ेंगे. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

More News