IND vs NZ: तिलक की चोट से सूर्या की फॉर्म तक… न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत परेशान, सामने ये 5 बड़ी चुनौतियां
तिलक वर्मा चोटिल
मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज़ तिलक वर्मा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं. उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, लेकिन स्थिरता सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. तिलक पहले 3 टी20 मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हुए हैं.
सूर्यकुमार यादव पर कप्तानी और फॉर्म का दबाव
कप्तान सूर्यकुमार यादव से टीम को आक्रामक शुरुआत और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद है. हालिया फॉर्म में उतार-चढ़ाव के कारण यह सीरीज उनके लिए बेहद अहम मानी जा रही है. आखिरी 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो सूर्या के बल्ले से सिर्फ 33 रन निकले हैं.
मिडिल ऑर्डर और फिनिशर की तलाश
रिंकू सिंह, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम के पास हैं, लेकिन सही कॉम्बिनेशन अब तक तय नहीं हो पाई है. वर्ल्ड कप से पहले यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि किस खिलाड़ी को किस नंबर पर खिलाया जाए. वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं.
डेथ ओवर की गेंदबाजी चिंता
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के बावजूद आखिरी ओवरों में रन लुटाने की समस्या सामने आई है. न्यूजीलैंड के पावर हिटर्स के खिलाफ यह कमजोरी भारी पड़ सकती है.
वर्ल्ड कप से पहले दबाव
जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट सामने हो और आपको उससे पहले कोई सीरीज खेलनी होती है तो टीम पर दबाव बढ़ जाता है. वह आगे से ज्यादा से मौजूदा समय की सोचने लगते हैं. ऐसे में मौजूदा प्रदर्शन भी खराब हो जाता है. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी बड़ी तैयारी है.