नरगिस फाखरी-ईशा गुप्ता सहित कौन-कौन भारतीय सेलिब्रिटीज दुबई में फंसे, पोस्ट शेयर कर बताए हालात, ‘चिंता और भय….’
Indian Celebrities in Dubai: इन दिनों अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. इसके कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों में हमलों की खबर आ रही है. बढ़ते खतरों के कारण दुबई का एयरस्पेस भी अनिश्चितकाल के लिए बंद है. फ्लाइट्स रद्द होने के कारण बहुत से भारतीय लोग दुबई में फंस गए हैं. इनमें कुछ सेलिब्रिटीज भी हैं, जो दुबई में फंसे हुए हैं. सोनल चौहान, एरिका फर्नांडिस, ईशा गुप्ता, अजित कुमार और नरगिस फाखरी जैसे कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो दुबई में फंसे हैं लेकिन सुरक्षित हैं. किसी ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई, तो किसी ने वहां डर का माहौल बताया.
सोनल चौहान
सोनल चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमेंउन्होंने बताया कि दुबई में स्थिति कंट्रोल में है. जो मुझसे हालचाल पूछ रहे हैं उन्हें धन्यवाद. जिन्हें रिप्लाई नहीं कर पाई, उनसे माफी मांगती हूं. उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं अधिकारी सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. यकीननन दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है. बता दें कि इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से वापस बुलाने के लिए मदद कीगुहार लगाई थी.
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग मैसेज करके हालचाल जान रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं, मैसेज के रिप्लाई नहीं कर पा रही, उसके लिए माफी. ये समय बहुत डरावना और कठिन है. भगवान हम सब की रक्षा कर रहे हैं. हमें भरोसा है कि यूएई की रक्षा मंत्रालय सुरक्षा उपाय के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. उम्मीद करती हूं कि हम जल्दी ही घर पहुंच जाएंगे.
साउथ एक्टर अजित कुमार
साउथ एक्टर अजित कुमार इन दिनों दुबई में हैं. वे रेसिंग से जुड़ी अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए दुबई गए थे. फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वो वहीं पर फंस गए हैं. वो चेन्नई लौटने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
एरिका फर्नांडिस
एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस दुबई में रहती हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि अधिकारी रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. हालांकि इन हालातों में यहां रहना आसान नहीं है. यहां धमाकों की आवाजें असली हैं. ये डरावना एक्सपीरिएंस है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.
नरगिस फाखरी
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने दुबई में रहते हुए अपने इमोशंस शेयर किए. उन्होंने कहा कि चिंता और भय बना हुआ है. वे वहां के हालातों को देखते हुए सो नहीं पा रही हैं. उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है. उन्हें डर लग रहा है कि पता नहीं कब क्या हो जाए?
विष्णु मंचू
'कन्नप्पा' से मशहूर एक्टर विष्णु मंचू भी इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं. वे अपने परिवार से मिलने के लिए दुबई गए हैं. उन्होंने आसमान में रोशनी की लकीरों की पोस्ट शेयर की थी, जिन्हें मिसाइलों के हमले का संकेत बताया. उन्होंने बताया कि तेज हमलों से घर हिल गया. उनकी बच्ची आयरा डर गई. उन्होंने शांति के लिए प्रार्थना की.
सुभाश्री गांगुली
फेमस बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली अपने बेटे के साथ दुबई में फंस गई हैं. उनके पति, निर्देशक और तृणमूल कांग्रेस के विधायक राज चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं. वे होटल में सुरक्षित हैं. हवाई सेवाओं के शुरू होने का इंतजार है.