Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सास-बहू की कहानी हुई पुरानी! भारत में पाकिस्तानी ड्रामों का बढ़ता क्रेज, देखें 8 पॉपुलर सीरियल्स

सास-बहू की कहानी हुई पुरानी! भारत में पाकिस्तानी ड्रामों का बढ़ता क्रेज, देखें 8 पॉपुलर सीरियल्स

Pakistani Drama: जबसे ओटीटी आया है, तबसे दर्शक कुछ अलग और रोमांचक कहानियों की खोज में रहते हैं. अब भारतीय पारंपरिक सास-बहू वाले घिसे-पिटे सीरियल्स को भूलते जा रहे हैं. आजकल भारतीयों में पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज बढ़ रहा है. चलिए जानते हैं कुछ पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में. 

Last Updated: February 27, 2026 | 3:00 PM IST
तेरे बिन - Photo Gallery
1/8

तेरे बिन

‘तेर बिन’ नाम का पाकिस्तानी ड्रामे को भारतीयों ने खूब पसंद किया. आपको बता दें कि इसमें मुख्य भूमिका में यमुना जैदी हैं जो मीरब का किरदार निभाती हैं, वहीं वहाज अली, मुर्तसिम का किरदार निभाते हैं. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे मीरब अपने सपने और प्यार के बीच संघर्ष करती है.

mere humsafar - Photo Gallery
2/8

मेरे हमसफर

मेरे हमसफर एक और हिट ड्रामा है जिसमें हानिया आमिर और फरहान सईद ने हाला और हमजा की भूमिका निभाई है. कहानी एक प्यारी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता को छोड़कर चली जाती है और उसके परिवार वाले उसके साथ बुरा बर्ताव करते हैं.

mere paas tum ho - Photo Gallery
3/8

मेरे पास तुम हो

यह पाकिस्तानी ड्रामा साल 2019 में रिलीज हुआ था. इसमें हुमायूं सईद, आईजा खान और अदनान सिद्दकी इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका में हैं. यह सीरियल पाकिस्तान के बेस्ट ड्रामा में से एक है.

mujhe pyaar hua tha - Photo Gallery
4/8

मुझे प्यार हुआ था

साल 2022 में 'मुझे प्यार हुआ था' सीरियल रिलीज हुआ था. इसमें हानिया आमिर और वहाज अली ने अहम किरदार निभाया है. इस ड्रामा के गाने भी काफी प्रसिद्ध हुए थे.

Ishqiya - Photo Gallery
5/8

इश्किया

suno chanda - Photo Gallery
6/8

सुनो चंदा

सुनो चंदा एक लोकप्रिय पाकिस्तानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें इकरा अजीज और फरहान सईद मुख्य भूमिका में हैं. कहानी दो झगड़ालू चचेरे भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें जबरन शादी करनी पड़ती है. हालांकि, दोनों ही इस शादी को खत्म करने के तरीके ढूंढते रहते हैं.

जिंदगी गुलजार है - Photo Gallery
7/8

जिंदगी गुलजार है

फवाद खान और सनम सईद अभिनीत 'जिंदगी गुलजार है' ड्रामा भी काफी पसंद किया गया था. 2012 में यह ड्रामा रिलीज हुआ था.

इश्क मुर्शिद - Photo Gallery
8/8

इश्क मुर्शिद

इश्क मुर्शीद एक और लोकप्रिय ड्रामा है जिसमें बिलाल अब्बास और दुरेफिशंस मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक धनी और शक्तिशाली राजनेता के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दीवानी प्रेमिका को पाने के लिए अपनी पहचान बदल लेता है.

More News