Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दुनिया भर के अजीबोगरीब रिश्ते और डेटिंग नियम, इन्हें पढ़ने के बाद आपके भी उड़ जाएंगे होश

दुनिया भर के अजीबोगरीब रिश्ते और डेटिंग नियम, इन्हें पढ़ने के बाद आपके भी उड़ जाएंगे होश

Bizarre Relationship Rules: हमारी दुनिया पूरी तरह से विविधताओं (Variations) से भरी हुई है. लेकिन जब बात प्यार, डेटिंग और रिश्तों की आती है, तो कुछ संस्कृतियों में ऐसे नियम और परंपराएं हैं जो सुनने में बेहद ही अजीब लग सकते हैं. जहां, कहीं दूल्हे की पिटाई की जाती है, तो कहीं मुस्कुराना पूरी तरह से मना है. यहां दुनिया भर के 8 ऐसे ही अजीबोगरीब नियम और रिवाज के बारे में बताया गया, जिसको पढ़ने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

Last Updated: January 30, 2026 | 6:53 PM IST
Malaysia (Tidong Community) - Photo Gallery
1/8

मलेशिया (टिडोंग समुदाय)

मलेशिया में बाथरूम जाने पर शादी के बाद पहले तीन दिनों तक दूल्हा और दुल्हन को बाथरूम जाने या घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से रिश्ते में खुशहाली आती है और बुरी किस्मत दूर रहती है.

Congo - Photo Gallery
2/8

कांगो

जहां शादियों में लोग हंसी-खुशी मनाते हैं, तो वहीं कांगो के कुछ हिस्सों में दूल्हा और दुल्हन को पूरी शादी के दौरान मुस्कुराना मना है. अगर वे मुस्कुराते हैं, तो माना जाता है कि वे शादी को लेकर गंभीर नहीं हैं.

South Korea - Photo Gallery
3/8

दक्षिण कोरिया

तो वहीं, दक्षिण कोरिया में दूल्हे के पैरों की पिटाई शादी की रस्मों के बाद, दूल्हे के दोस्त उसके जूते उतारकर पैरों के तलवों पर मछली या डंडे से वार करते हैं. यह एक मजाकिया रस्म है जिसे दूल्हे की ताकत और याददाश्त परखने के लिए खास तौर से किया जाता है.

Scottland - Photo Gallery
4/8

स्कॉटलैंड

'ब्लैकनिंग' की गंदी रस्म शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को उनके दोस्त पकड़कर उन पर कालिख, सड़ा हुआ खाना, पंख और कीचड़ जैसी गंदी चीजें डालते हैं. यहां के लोगों का मानना है कि अगर वे इस अपमान को सह सकते हैं, तो वे शादी की किसी भी मुश्किल को झेल लेंगे.

France - Photo Gallery
5/8

फ्रांस

फ्रांस में बेहद ही अलग परंपरा देखने को मिलती है. जहां, मरे हुए इंसान से शादी फ्रांस में एक अजीबोगरीब कानून है जो 'मरणोपरांत विवाह' (Posthumous Marriage) की अनुमति देता है.

China - Photo Gallery
6/8

चीन

चीन के तुजिया समुदाय में दुल्हन को अपनी शादी से एक महीने पहले से हर दिन एक घंटा रोना पड़ता है. बाद में उसकी मां और दादी भी उसके साथ रोने में शामिल होती हैं. जहां, इसे चीन में दुख नहीं बल्कि खुशी और प्यार का प्रतीक माना जाता है.

Fiji - Photo Gallery
7/8

फिजी

फिजी में अगर कोई लड़का किसी लड़की का हाथ मांगना चाहता है, तो उसे लड़की के पिता को उपहार में 'व्हेल का दांत' (Tabua) देना पड़ता है. दरअसल, यह प्यार और समर्पण का सबसे बड़ा सबूत माना जाता है.

Germany - Photo Gallery
8/8

जर्मनी

बर्तन तोड़ना (Polterabend) शादी से पहले मेहमान दूल्हा-दुल्हन के घर के सामने मिट्टी के बर्तन और प्लेटें तोड़ते हैं. जिसके बाद दोनों जोड़े को मिलकर उस कचरे को साफ करना होता है, जो यह दर्शाता है कि वे भविष्य में साथ मिलकर समस्याओं का बेहद ही आसानी से समाधान कर सकेंगे.

More News