Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • International women’s day 2026: सेहत से लेकर स्टॉक मार्केट तक महिलाएं तुरंत उठाएं ये बड़े कदम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास, महत्व और थीम

International women’s day 2026: सेहत से लेकर स्टॉक मार्केट तक महिलाएं तुरंत उठाएं ये बड़े कदम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास, महत्व और थीम

International Women’s Day 2026: 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल विमेंस डे बड़े जोश के साथ मनाया जाता है. लेकिन यह तारीख सिर्फ़ कैलेंडर के एक दिन का जश्न नहीं है. यह हर महिला से खुद को पहचानने, अपनी कीमत समझने और भविष्य के लिए तैयार होने का वादा है. आज की तेज रफ़्तार दुनिया में औरतें घर और करियर में अच्छे से बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे अक्सर इस मुश्किल में खुद को पीछे पाती हैं. एक मजबूत और आत्मनिर्भर स्त्री बनने के लिए न सिर्फ़ दूसरों का ध्यान रखना ज़रूरी है बल्कि अपनी सेहत, सुरक्षा और पैसे की आज़ादी का भी ध्यान रखना अमह होता है.

Last Updated: March 8, 2026 | 9:56 AM IST
Prioritize health - Photo Gallery
1/8

सेहत को प्राथमिकता दें

महिलाएं अक्सर पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देती हैं. वे अक्सर डॉक्टर के पास तभी जाती हैं जब उनकी बीमारी गंभीर हो जाती है. अपनी 20s की उम्र से ही हड्डियों की मजबूती, हीमोग्लोबिन और हार्मोनल बदलावों पर ध्यान देना स्टार्ट करें.

Financial Planning and Stock Market - Photo Gallery
2/8

फाइनेंशियल प्लानिंग और स्टॉक मार्केट

सिर्फ़ सेविंग करना काफी नहीं होता है. अपने पैसे को बढ़ाना सीखना चाहिए. महिलाओं को फाइनेंशियल अवेयरनेस होनी चाहिए. घर के बजट के साथ-साथ स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और दूसरे इन्वेस्टमेंट के तरीकों के बारे में भी अवेयर रहें, जिससे अच्छी और मजबूत आर्थिक स्थिति बनाई जा सके. अपनी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के लिए अपने फ़ैसले खुद लेना शुरू करें.

Choosing the right footwear - Photo Gallery
3/8

सही फुटवियर चुनना

यह एक छोटी और आम बात लग सकती है, लेकिन हाई हील्स या खराब डिज़ाइन वाले जूते बुढ़ापे में घुटने, पीठ और पैरों में गंभीर दर्द की वजह बन सकते हैं. यह लंबे समय में महिलाओं के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है. आरामदायक, सही साइज़ के जूते पहनें जो आपके पैरों के आर्च को सपोर्ट दें.

डिजिटल और कानूनी अवेयरनेस

आज की दुनिया में महिलाओं की भलाई के लिए कई नियम और कानून बनाए गए हैं, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए. उन्हें अपने बेसिक अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए. तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए डिजिटल सेफ्टी और अवेयरनेस भी जरूरी है. जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है.

Mental health is very important - Photo Gallery
5/8

मेंटल हेल्थ बहुत जरूरी है

पूरे परिवार का ध्यान रखते हुए, अपने लिए दिन में कम से कम 30 मिनट जरूर निकालें. अपने शौक या आराम के लिए समय निकालना मतलबी नहीं है बल्कि मेंटल मजबूती के लिए बहुत जरूरी है. जिन चीज़ों में आपको मज़ा आता है, उन्हें करने से आपकी सेल्फ-वर्थ की भावना मज़बूत होती है और आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है.

What is the theme this time - Photo Gallery
6/8

इस बार की थीम क्या है?

इंटरनेशनल विमेंस डे की हर साल एक थीम होती है. इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 की थीम है "Give to Gain" 2025 में थीम थी सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता और एम्पावरमेंट. इंटरनेशनल विमेंस डे पर अलग-अलग इवेंट, अवेयरनेस कैंपेन, सेमिनार और अवॉर्ड सेरेमनी ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं. इसका मकसद महिलाओं को एम्पावर करना और समाज में जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देना है.

How International Women Day began - Photo Gallery
7/8

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में 15000 कामकाजी महिलाओं ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक विशाल जुलूस निकाल कर की थी. इन महिलाओं ने अपने काम करने के घंटों को कम करने, बेहतर तनख्वाह और वोट डालने जैसे अपने अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई शुरू की थी. उस समय इस आंदोलन से समाजिक दौर की सभ्य समाज में महिलाओं की हकीकत सामने आई थी. आज भी महिलाओं की उसी समाजिक स्थिती को सुधारने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

The first International Womens Day - Photo Gallery
8/8

सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सबसे पहले अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर महिला दिवस को 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था. बाद में 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया. महिलाओं के इस आंदोलन को बड़ी कामयाबी मिली.

More News