मगरमच्छ की खाल और सोने की कोटिंग… कैवियार ने लॉन्च किया ब्लैक एडिशन iPhone 17 Pro Max, देखें डिटेल्स
iPhone 17 Pro Max Special Editon: कैवियार ने ब्लैक एडिशन कलेक्शन के तहत कस्टम iPhone 17 Pro Max मॉडल की एक नई लाइन पेश कर दी है. इसे ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है, जब एप्पल ने iPhone 17 Pro सीरीज से क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन को हटाकर कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू जैसे नए शेड्स पर फोकस किया है. कैवियार ने ये एडिशन उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो स्पेशल एडिशन अपने पास रखना चाहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें मगरमच्छ के चमड़े का पैनल और 24K सोने की परत वाले स्क्रू और इंसर्ट का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने स्पेशल एडिशन मॉडल के केवल 99 आईफोन बनाए हैं.
जानकारी के अनुसार, ब्लैक एडिशन में चार अलग-अलग मॉडल शामिल हैं. इसमें ब्लैक इज बैक, स्पार्क, शैडो, ऑब्सिडियन ब्लैक एडिशन, ब्लेड ब्लैक एडिशन, बिटकॉइन ब्लैक एडिशन और कोनटॉर ब्लैक एडिशन हैं. सातों स्पेशल एडिशन में एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से बना मैट ब्लैक चेसिस दिया गया है. प्रत्येक मॉडल में फोन के निचले हिस्से पर मगरमच्छ के चमड़े का पैनल लगाया गया है. कैवियार ने एक गहरा काला फिनिश बनाने के लिए एनोडाइजिंग और PVD कोटिंग का इस्तेमाल किया है, जो देखने और टिकाऊपन दोनों में Apple के पिछले ब्लैक टाइटेनियम एस्थेटिक जैसा लगता है.
ब्लैक इज बैक एडिशन
ब्लैक इज बैक एडिशन में एक साधारण ब्लैक टाइटेनियम फ्रेम और मगरमच्छ के चमड़े का फिनिश दिया गया है. जिन लोगों को साधारण क्लासिक ब्लैक iPhone डिजाइन वाला क्लासिक लुक चाहिए, उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 9,130 डॉलर से शुरू होती है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 8,40,321 रुपए से शुरू होगी.
शैडो एडिशन
शैडो एडिशन में रिफाइंड टच को जोड़ा गया है. इसमें टाइटेनियम और मगरमच्छ के चमड़े का इस्तेमाल किया गया है लेकिन सजावटी स्क्रू सहित कुछ मोनोक्रोम बदले गए हैं. इसके कारण इसे बेहतरीन लुक और कंट्रास्ट के साथ एक मिनिमलिस्ट लुक मिलता है. इसकी कीमत 10,410 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 9,54,415 रुपए होती है.
स्पार्क एडिशन
कैवियार ने स्पार्क वेरिएंट में 24K सोने से सजी हुई एक्सेंट दी हैं. कैवियार ने इसमें ब्लैक फ्रेम से परे सोने की परत वाले स्क्रू और इंसर्ट का इस्तेमाल किया. ये मॉडल उन खरीदारों को आकर्षित करता है, जो ब्लैक बेस को बनाए रखते हुए एक बोल्ड और एस्थेटिक लुक पसंद करते हैं. इसकी कीमत 9,840 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 9,02,156 रुपए हो सकती है.
बिटकॉइन ब्लैक एडिशन
बिटकॉइन ब्लैक एडिशन में समान सामग्री और कोटिंग्स के साथ ही पीछे की तरफ बिटकॉइन का गोल्ड सिंबल दिया गया है. लेकिन पूरी बॉडी में एक गहरे काले रंग का टोन इस्तेमाल किया गया है. कैवियार इसे स्ट्रेंथ और लग्जरी के रूप में डिस्क्राइब करता है. इसकी कीमत 10,990 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 10,07,591 रुपए से शुरू होती है.
ऑब्सिडियन ब्लैक एडिशन
ऑब्सिडियन ब्लैक एडिशन में भी अन्य मॉडलों के जैसी चीजों और कोटिंग्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन पूरे बॉडी में एक गहरे काले रंग का टोन इस्तेमाल किया गया है. इसकी कीमत 10,410 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 9,54,415 रुपए होती है.
ब्लेड ब्लैक एडिशन
कैवियार ने ब्लेड ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है. इसकी डिजाइन काफी क्लासी है. इसे ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 11,130 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 10,20,426 रुपए होती है.
कोन्टॉर ब्लैक एडिशन
कैवियार ने कोन्टॉर ब्लैक एडिशन भी लॉन्च किया है. इसमें ब्लैक के साथ गोल्डन का हल्का सा लुक दिया गया है. इसमें गोल्ड से किंग क्राउन जैसा लोगो बनाया गया है. इसकी कीमत 10,490 डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 9,61,750 रुपए होता है.