Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 28 मार्च से IPL का आगाज… कब किन टीमों का होगा मुकाबला? यहां देखें सभी 10 टीमों का शेड्यूल

28 मार्च से IPL का आगाज… कब किन टीमों का होगा मुकाबला? यहां देखें सभी 10 टीमों का शेड्यूल

IPL 2026 All Team Schedule: क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस नए सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. BCCI ने अभी IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. बाद में दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया जाएगा. टीम के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अक्सर फैंस को कन्फ्यूजन होती है. ऐसे में हम आपको सभी 10 टीमों के पहले फेज का शेड्यूल बताने जा रहे हैं. नीचे देखें सभी टीमों के पहले फेज का शेड्यूल…

Last Updated: March 26, 2026 | 5:33 PM IST
Chennai Super Kings - Photo Gallery
1/10

CSK का शेड्यूल

CSK का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शाम 7:30 बजे होगा. इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (शाम 7:30 बजे), 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे) और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे) से मुकाबला होगा.

Delhi Capitals - Photo Gallery
2/10

DC का शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ (शाम 7:30 बजे) बजे होगा. फिर 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30 बजे), 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (शाम 7:30 बजे) और 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30 बजे) से मैच होगा.

Gujarat Titans - Photo Gallery
3/10

GT का शेड्यूल

गुजरात टाइटंस (GT) IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ शाम 7:30 बजे खेलेगी. इसके बाद GT का अगला मुकाबला 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30), 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30) और 12 अप्रैल को LSG के खिलाफ (दोपहर 3:30) होगा.

Kolkata Knight Riders - Photo Gallery
4/10

KKR का शेड्यूल

कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शाम 7:30 होगा. फिर KKR का अगला मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा. ये सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

Lucknow Super Giants - Photo Gallery
5/10

LSG का शेड्यूल

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे) से होगा. इसके बाद 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे), 9 अप्रैल को KKR (शाम 7:30 बजे) और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से (दोपहर 3:30 बजे) मुकाबला होगा.

Mumbai Indians - Photo Gallery
6/10

MI का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का पहला मुकाबला 29 मार्च को KKR के खिलाफ (शाम 7:30 बजे) होगा. इसके बाद MI का अगला मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे), 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे) और 12 अप्रैल को RCB से (शाम 7:30 बजे) होगा.

Punjab Kings - Photo Gallery
7/10

PBKS का शेड्यूल

पंजाब किंग्स (PBKS) का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ (शाम 7:30 बजे) होगा. फिर PBKS की टीम 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30 बजे), 6 अप्रैल को KKR (शाम 7:30 बजे) और 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे) के खिलाफ खेलेगी.

Rajasthan Royals - Photo Gallery
8/10

RR का शेड्यूल

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम अपना पहला मैच 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद RR का अगला मुकाबला 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ होगा. ये सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

Royal Challengers Bangaluru - Photo Gallery
9/10

RCB का शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पहला मैच खेलेगी. इसके बाद RCB का अगला मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा. ये सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

Sunrisers Hyderabad - Photo Gallery
10/10

SRH का शेड्यूल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB (शाम 7:30 बजे) से होगा. इसके बाद SRH के अगले मुकाबले 2 अप्रैल को KKR (शाम 7:30 बजे), 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (दोपहर 3:30 बजे) और 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे) के खिलाफ होंगे.

More News