IPL 2026 में कौन सी टीम सबसे मजबूत? किस फ्रेंचाइजी की क्या है ताकत, कमजोरी… जानिए सभी 10 टीमों का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 28 मार्च से शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट एक ओवर में मैच पलट सकता है और हर मैच में नए हीरो उभरकर सामने आते हैं. आइए, जानते हैं उस सभी 10 टीम की ताकत और कमजोरियां. इनमें से कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की वजह से भी कमजोर दिखाई पड़ रही है. लेकिन किस टीम में कितनी ताकत है ये तो मैच के दौरान ही पता चलेगा.
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई के पास अनुभवी नेतृत्व और मजबूत भारतीय खिलाड़ी है. उनकी स्पिन गेंदबाजी और फिनिशिंग क्षमता बड़ी ताकत है. हालांकि, तेज गेंदबाजी में निरंतरता की कमी और मिडिल ऑर्डर पर दबाव चिंता का विषय हो सकता है. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी टीम में हैं ऐसे में उन्हें बड़े फैसले लेने में कोई परेशानी नहीं होगी.
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत है और ऑलराउंड विकल्प भी अच्छे हैं. टॉप ऑर्डर आक्रामक है, लेकिन निरंतरता की कमी उन्हें मुश्किल में डाल सकती है. केएल राहुल और पृथ्वी शॉ से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है. गेंदबाजी में सुधार हुआ है, लेकिन डेथ ओवर्स अब भी कमजोर कड़ी हैं. पिछले साल की चैंपियन टीम इस साल फिर से धमाल मचा सकती है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर के पास बेहतरीन ऑलराउंड विकल्प और मजबूत स्पिन अटैक है. लेकिन तेज गेंदबाजी में निरंतरता की कमी और कुछ खिलाड़ियों पर अधिक निर्भरता चिंता की बात है. कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हो गए हैं ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है.
मुंबई इंडियंस
मुंबई के पास अनुभव और आक्रामकता का शानदार मेल है. उनकी गेंदबाजी विश्वस्तरीय है, लेकिन ओपनिंग ऑर्डर में कभी-कभी गिरावट आ सकती है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी कुछ तय करेगा. बुमराह गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं.
गुजरात टाइटंस
गुजरात एक संतुलित टीम है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं. दबाव में मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज और मजबूत तेज गेंदबाजी है. लेकिन मिडिल ओवर्स में रन बनाने की गति धीमी पड़ सकती है. पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है.
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद के पास बेहद आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है और कप्तानी मजबूत है. हालांकि, गेंदबाजी की गहराई चुनौती बन सकती है. पिछले साल भी टीम की गेंदबाजी ने टीम की लुटिया डुबोई थी. पैट कमिंस फिलहाल कुछ मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे.
पंजाब किंग्स
पंजाब के पास अच्छे ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाज हैं. लेकिन निरंतरता और दबाव में मैच खत्म करने की समस्या अभी भी बनी हुई है. पिछले साल टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन हार गई थी.
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान का टॉप ऑर्डर बेहद आक्रामक है और ऑलराउंड विकल्प मजबूत हैं. लेकिन चोट और मिडिल ऑर्डर की अस्थिरता चिंता का विषय है. कप्तानी रियान पराग के पास है जिनके पास बहुत अधिक अनुभव नहीं है.