Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL Auction: कौन हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी? यहां देखें टॉप-7 की लिस्ट

IPL Auction: कौन हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी? यहां देखें टॉप-7 की लिस्ट

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय प्लेयर्स पर भी टीमों की नजरें होंगी. इस मिनी ऑक्शन में कई भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी नजर आएंगे, जो घरेलू टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करके आ रहे हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होने जा रहा है. इस ऑक्शन में विदेशी स्टार खिलाड़ियों की कमी है, जिसके चलते भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों के किस्मत चमक सकती है. इन खिलाड़ियों पर कई टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं. इसके लिए आकिब नबी, कार्तिक शर्मा जैसे कुछ नए नाम चर्चा में हैं. इससे पहले भी ऐसा कई बार देखा गया है कि आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी काफी महंगे प्राइस पर खरीदे गए हैं. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी…

Last Updated: December 14, 2025 | 5:11 PM IST
Avesh Khan - Photo Gallery
1/7

आवेश खान

आवेश खान मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज हैं. वह अभी तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. आवेश खान दो सीजन तक इस टीम के लिए खेले. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. हालांकि 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया.

Krishnappa Gowtham - Photo Gallery
2/7

कृष्णप्पा गौतम

कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. साल 2021 के आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि CSK ने कृष्णप्पा गौतम को पूरे सीजन एक भी मैच में मौका नहीं दिया.

Shahrukh Khan - Photo Gallery
3/7

शाहरुख खान

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं. साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने शाहरुख को 9 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Rahul Tewatia - Photo Gallery
4/7

राहुल तेवतिया

साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स ने राहुल तेवतिया को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खरीदा है. इसके लिए टीम ने 9 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

Krunal Pandya - Photo Gallery
5/7

क्रुणाल पांड्या

साल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कुणाल पांड्या को 8.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह अब तक के आईपीएल इतिहास के 5वें सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.

Sameer Rizvi - Photo Gallery
7/7

समीर रिजवी

साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को खरीदा था. इसके लिए CSK ने 8.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे.