Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिल्ली कैपिटल्स को झटका, IPL में नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी, CSK ने किया नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स को झटका, IPL में नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी, CSK ने किया नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. इस बीच दिल्ली को भी बड़ झटका लग गया है. वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है. उन्होंने आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. 

Last Updated: March 24, 2026 | 8:27 PM IST
ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
1/7

24 मार्च को दो बड़ी खबर आई

24 मार्च को क्रिकेट से बड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई है. एक तरफ इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है, वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए खिलाड़ी स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है.

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
2/7

बेन डकेट ने वापस लिया नाम

सबसे पहले बात करते हैं बेन डकेट की. डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ 2 करोड़ रूपए में खरीदा था. उनसे उम्मीद थी कि वह टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करेंगे. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने निजी कारणों की वजह से खेलने से मना कर दिया. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है. उनके इस फैसले से दिल्ली की टीम को थोड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें उनकी जगह नया खिलाड़ी ढूंढना पड़ेगा.

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
3/7

बाहर होने पर क्या कहा

बेन डकेट ने इंस्टा पर लिखा, “मैं दिल्ली की टीम से जुड़े सभी लोगों से दिल से माफी मांगना चाहता हूं। मैं इस टीम की ओर से खेलने के मौके को लेकर सच में बहुत उत्साहित था, और मुझे अच्छी तरह समझ है कि एक टीम बनाने में कितनी मेहनत और योजना लगती है। मेरे इस फैसले से अगर किसी तरह की परेशानी हुई हो, तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं सभी फैंस से भी माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि दिल्ली में यह टीम लोगों के लिए कितनी मायने रखती है.”

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
4/7

नाथन एलिस चोटिल

अब बात करते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल हो गए हैं और पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. यह टीम के लिए बड़ी समस्या थी. लेकिन सीएसके ने जल्दी ही इसका हल निकाल लिया.

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
5/7

स्पेसर जॉनसन टीम में शामिल

चेन्नई ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है. उनसे उम्मीद है कि वह अच्छी गेंदबाजी करेंगे और टीम को जीत दिलाने में मदद करेंगे. खासकर आखिरी ओवरों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
6/7

चेन्नई की ताकत बढ़ेगी?

इन दोनों खबरों से यह साफ होता है कि आईपीएल में आखिरी समय तक बदलाव होते रहते हैं. एक टीम को खिलाड़ी के जाने से परेशानी हुई, तो दूसरी टीम ने तुरंत नया खिलाड़ी लेकर अपनी ताकत बढ़ा ली. अब देखना यह है कि ये बदलाव मैच के दौरान कितना असर डालते हैं.

ipl 2026 ben duckett pulls out csk find nathan ellis - Photo Gallery
7/7

आईपीएल का पहला मैच

आईपीएल 2026 में फैंस को और भी मजेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदाराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा.

More News