IPL Injury Tracker: आईपीएल 2026 में ‘इंजरी संकट’, कई स्टार खिलाड़ी हुए टूर्नामेंट से बाहर
IPL Injury Tracker: आईपीएल 2026 का रोमांच अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे टीमों की तैयारियों पर असर पड़ा है. लगभग छह फ्रेंचाइज ऐसी हैं जो या तो अपने मुख्य खिलाड़ियों के बिना उतरेगी या फिर उन्हें मजबूरी में निर्भर खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा है. सोमवार, 23 मार्च को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज आकाश दीप लैम्बर्ट स्ट्रेस इंजरी के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह विदर्भ के लेफ्ट-आर्म पेसर सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया. इसी दिन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स की चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के डेविड पायने को टीम में जोड़ा. कोलकाता की मुश्किलें दब खत्म नहीं हुईं. टीम पहले ही हर्षित राणा को घुटने की सर्जरी के कारण खो चुकी है. तो आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.
पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)
पैट कमिंस चोट के कारण कुछ शुरुआती मैच मिस करेंगे. पैट कमिंस के लिए अभी तक कोई आवंटन घोषित नहीं हुआ है.
जोश हेज़लवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
जोश हेज़लवुड हैमस्ट्रिंग चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे. फिलहाल टीम ने किसी खिलाड़ी को रिप्लेस नहीं किया है.
जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद)
जैक एडवर्ड्स चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह डेविड पायने को शामिल किया गया है.
वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जायंट्स)
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा अब भी फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं. अभी उनकी जगह किसी भी खिलाड़ी को नहीं तय किया गया है.
सैम कुर्रन (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दसुन शनाका को टीम में लिया गया है.
मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मथीशा पथिराना फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार, शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं.अभी तक कोई आवंटन घोषित नहीं हुआ है.
हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.उनकी जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया गया है.
अथर्व अंकोलेकर (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.उनकी जगह अभी कोई खिलाड़ी नहीं चुना गया है.
नाथन एलिस
चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है.
आकाश दीप (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स के आकाश दीप लैम्बर स्ट्रेस इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं.उनकी जगह सौरभ दुबे को मौका मिला है.
मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपर किंग्स)
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट चोट के कारण कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे.अभी तक उनका कोई स्थान घोषित नहीं हुआ है.
यश दयाल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यश दयाल व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है.उनकी जगह फिलहाल कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया गया है.
बेन डकेट (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स के बेन डकेट भी आईपीएल 2026 से ऑप्ट आउट कर लिया है.उनकी जगह अभी तक किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं हुई है.