Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! क्या टीम इंडिया के लिए खेलेंगे नन्हे खिलाड़ी; अनिल कुंबले ने दिया हिंट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! क्या टीम इंडिया के लिए खेलेंगे नन्हे खिलाड़ी; अनिल कुंबले ने दिया हिंट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इस खेल के दिग्गजों का सामना करने की आदत ही बना ली है. टूर्नामेंट की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह की जमकर धुनाई करने के बाद, राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने जोश हेज़लवुड पर भी कहर बरपाया. इतना ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने एक ही ओवर में 19 रन ठोक डाले और महज़ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस बीच वो अब राजस्थान रॉयल्स के हीरो बनकर उभरे हैं. वहीं अब बीच IPL में उनके फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आ रही है. IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए अच्छी खबर है. चलिए एक नजर डाल लेते हैं कि वो अच्छी खबर क्या है? 

Last Updated: April 11, 2026 | 8:31 AM IST
Vaibhav sooryavanshi - Photo Gallery
1/7

वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए खुशखबरी

राजस्थान रॉयल्स को नई उड़ान देने वाले स्टार खिलाड़ी और अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक, वैभव सूर्यवंशी के फ़ैन्स के लिए एक बड़ी ख़बर है. इस खबर को जानकर आप ख़ुशी से झूम उठेंगे.

IPL 2026 - Photo Gallery
2/7

प्लेइंग XI में शामिल होंगे नन्हे खिलाड़ी?

वैभव के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के आने वाले मैचों के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावना है. वहीं अब ये 15 साल का बेहतरीन बल्लेबाज़ प्लेइंग XI में अपने बल्ले का दम दिखा सकता है. IPL में इनके बेहतरीन प्रदर्शन ने इस बात की संभावना और भी ज्यादा बढ़ा दी है.

rr vs rcb - Photo Gallery
3/7

अनिल कुंबले ने दिया बड़ा संकेत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं.

anil kumble - Photo Gallery
4/7

कुंबले का बड़ा दावा

इतना ही नहीं कुंबले ने ये भी कहा है कि जब सचिन तेंदुलकर पहली बार मैदान पर उतरे थे, तो हर बार जब वो 14 या 15 साल की उम्र में खेलने आते थे, तो शतक बनाते थे. और मुझे पूरा यकीन है कि हमने वैभव में जो देखा है, वो निश्चित रूप से सब कुछ सही कर रहा है. और इस समय, मुझे लगता है कि एक युवा लड़के पर यह कहना थोड़ा दबाव डालने जैसा होगा कि, 'देखो, मैं चाहता हूँ कि तुम दो महीने के अंदर भारत के लिए खेलो'. ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी,

vaibhav sooryavanshi age - Photo Gallery
5/7

15 साल की उम्र में- कुंबले

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि उसके पास अभी बहुत समय है. मेरा मतलब है, 10 साल बाद भी, वह सिर्फ़ 25 साल का होगा. और 15 साल की उम्र में इतना अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए यह सबसे अच्छी बात है.

IPL 2026 Vaibhav suryavanshi - Photo Gallery
6/7

वैभव सूर्यवंशी भारत का भविष्य - कुंबले

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि "मुझे पूरा यकीन है कि एक समय ऐसा आएगा जब वो जल्द ही भारत के लिए खेलेगा. तो फ़ास्ट ट्रैक हो या कुछ और, मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी का अपना सफ़र होता है. और खेल में होने की यही सबसे अच्छी बात है. कुछ खिलाड़ी 15 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो कुछ 28 साल की उम्र में. लेकिन खेल में उनकी भूमिका फिर भी बनी रहती है.

playing XI - Photo Gallery
7/7

इस साल भारत के लिए खेल सकते हैं वैभव

इतना ही नहीं उन्होंने वैभव के लिए पूरी पूरी संभावना जताई कि वो इसी साल भारत के लिए खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि और हाँ, वैभव के लिए, यह इसी साल हो सकता है, अगले साल हो सकता है, या शायद कुछ साल बाद हो सकता है. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि जिस तरह से वो बल्लेबाज़ी कर रहा है, हाँ, वो निश्चित रूप से ऐसा खिलाड़ी होगा जिस पर चयनकर्ता बारीकी से नज़र रखेंग.

More News