ब्रेविस को क्यों कहते हैं ‘बेबी एबी’? इस मैच में मिला थे ये उपनाम, 6 मैचों में बना दिए थे 506 रन
IPL का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के फैंस को बड़ा झटका लगा है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले इसकी पुष्टि की. डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी का मैच से बाहर होना टीम के लिए बड़ी हानि है. आइये जानते हैं डेवाल्ड ब्रेविस से जुड़ी कुछ खास तथ्य:
डेवाल्ड ब्रेविस को क्यों कहते हैं 'बेबी एबी'?
डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर हैं, जिन्हें उनके आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार टाइमिंग के कारण 'बेबी एबी' कहा जाता है. यह उपनाम एबी डिविलियर्स से उनकी समानता के कारण पड़ा, जिन्हें 'मिस्टर 360' के नाम से जाना जाता है. ब्रेविस एबी की तरह 360 डिग्री शॉट्स और तूफानी पारियां खेलते हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस का पॉइंट ऑफ व्यू
डेवाल्ड ब्रेविस को 'बेबी एबी' नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान मिला. ब्रेविस के स्ट्रोकप्ले, रिवर्स स्वीप और लॉफ्टेड कवर ड्राइव एबी की याद दिलाते हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 506 रन बनाये थे. ब्रेविस ने एक इंटरव्यू में कहा, "यह सम्मान की बात है, एबी मेरे आदर्श हैं, लेकिन मैं अपनी पहचान बनाना चाहता हूं."
2022 में किया इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
2003 में जन्मे ब्रेविस ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाया, जहां उन्होंने दो शतक और 506 रन बनाए थे. उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
मुंबई इंडियंस के साथ की आईपीएल की शुरुआत
साल 2022 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा. बाद में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया और CSK के लिए खेलते हुए आईपीएल 2025 में वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में 57 रन (4 चौके, 5 छक्के) ठोककर प्लेयर ऑफ द मैच बने.
गर्लफ्रेंड
ब्रेविस अपनी गर्लफ्रेंड लिंडी मैरी के साथ 2 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस की नेटवर्थ
अगस्त 2025 तक, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर देवाल्ड ब्रेविस की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 2-3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16-30 करोड़ रुपये)है. 22 वर्षीय ब्रेविस की संपत्ति का मुख्य स्रोत उनकी भारी-भरकम SA20 (दक्षिण अफ्रीका की लीग) की तनख्वाह है, जहां वे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने (2025 में 16.5 मिलियन रुपये), साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL अनुबंध और वैश्विक T20 लीग से होने वाली कमाई भी इसमें शामिल है.
Disclaimer
डेवाल्ड ब्रेविस की नेटवर्थ से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताया गया है. मूल नेटवर्थ इससे अलग भी हो सकती है. इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.