IPL Fastest Century: इन 8 धुरंधरों ने ठोका है IPL का सबसे तेज शतक, लिस्ट में किस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
IPL में जब कोई बल्लेबाज पहली गेंद से ही छक्के छुड़ाने लगता है, तो रिकॉर्ड्स का टूटना तय है. गेल के तूफ़ान से लेकर वैभव सूर्यवंशी की नई सनसनी तक, चलिए देखते हैं उन खिलाड़ियों को जिन्होंने मैदान पर गदर मचाते हुए सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया है.
क्रिकेट का नया दौर
टी20 और IPL ने क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है. अब 30-40 गेंदों में शतक लगाना एक हकीकत बन चुका है.
क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस गेल ने 2013 में पुणे के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा था. इस पारी में उन्होंने 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था.
वैभव सूर्यवंशी का धमाका
IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाया. यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे तेज शतक है. वैभव ने जब यह शतक लगाया था तब वह महज 14 साल 32 दिन की उम्र के थे
यूसुफ पठान और क्लासेन
यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतक लगाकर पुराना रिकॉर्ड बनाया था. हेनरिक क्लासेन ने भी पिछले साल 37 गेंदों में सेंचुरी पूरी की.
मिलर और ट्रेविस हेड की पारी
डेविड मिलर ने 38 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था. वहीं ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया.
प्रियांश आर्य की एंट्री
भारतीय युवा प्रियांश आर्य ने भी 39 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया. 40 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बहुत छोटी है.
टॉप रिकॉर्ड्स की लिस्ट
गेल (30 गेंद), सूर्यवंशी (35 गेंद), पठान/क्लासेन (37 गेंद), मिलर (38 गेंद)। हेड और प्रियांश के नाम 39 गेंदों में शतक दर्ज है.
अभिषेक और ईशान किशन
अभिषेक शर्मा ने IPL 2025 में 40 गेंदों में शतक पूरा किया. उनके बाद ईशान किशन का नंबर है, जिन्होंने 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई.