Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • विराट कोहली या क्रिस गेल नहीं… इस खिलाड़ी ने जीते सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, IPL 2026 में नहीं आएगा नजर

विराट कोहली या क्रिस गेल नहीं… इस खिलाड़ी ने जीते सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, IPL 2026 में नहीं आएगा नजर

IPL Orange Cap Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन सीजन शुरू होने में सिर्फ 6 दिनों का समय बाकी है. इस नए सीजन के लिए सभी 10 टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं. सभी खिलाड़ी अपनी स्क्वाड के साथ जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस नए सीजन से पहले आईपीएल इतिहास के बड़े रिकॉर्ड की भी खूब चर्चा रही है. हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दिया जाता है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिरी किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार यह कैप जीती है. अक्सर फैंस के मन में विराट कोहली का नाम आता है, क्योंकि उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. हालांकि विराट कोहली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाला खिलाड़ी कौन है…

Last Updated: March 22, 2026 | 5:42 PM IST
David Warner - Photo Gallery
1/8

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है. डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में कुल 3 बार ऑरेंज कैप हासिल किया है. उन्होंने साल 2015, 2017 और 2019 में यह कारनामा किया था. हालांकि डेविड वॉर्नर IPL 2026 में खेलते नजर नहीं आएंगे.

Chris Gayle - Photo Gallery
2/8

क्रिस गेल

RCB के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में लगातार 2 बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने साल 2011 और 2012 में यह कारनामा किया था.

Virat Kohli Orange Cap - Photo Gallery
3/8

विराट कोहली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1 से ज्यादा बार ऑरेंज कैप हासिल किया है. कोहली ने साल 2016 और 2024 में ऑरेंज कैप जीता था.

Shaun Marsh - Photo Gallery
4/8

किसने जीता पहला ऑरेंज कैप?

आईपीएल इतिहास के पहले ऑरेंज कैप की बात करें, तो यह अवॉर्ड शॉन मार्श ने जीता था. साल 2008 में शॉन मार्श ने पंजाब की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने पहला ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.

Sai Sudrashan Orange Cap - Photo Gallery
5/8

आखिरी बार किसने जीती ऑरेंज कैप?

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया था. सुदर्शन ने पिछले साल 759 रन बनाए थे.

IPL Orange Cap Winners List - Photo Gallery
6/8

कितने लोगों ने जीता ऑरेंज कैप?

आईपीएल इतिहास में अभी तक कुल 14 खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप हासिल किया है. इनमें डेविड वॉर्नर ने 3 बार, विराट कोहली और क्रिस गेल ने 2-2 बार ऑरेंज कैप जीता है. इसके अलावा शॉन मार्श, मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, माइकल हसी, रॉबिन उथप्पा, केन विलियमसन, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, जोस बटलर, शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने 1-1 बार यह कैप जीता है.

IPL 2026 Orange Cap - Photo Gallery
7/8

IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप?

IPL 2026 में कई खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप के लिए रेस होगी. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल अभी तक ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने अभी तक यह अवॉर्ड नहीं जीता है. इतना ही नहीं, कई अन्य युवा खिलाड़ी भी इस साल ऑरेंज कैप की रेस करते दिखाई देंगे.

Orange Cap Prize Money - Photo Gallery
8/8

ऑरेंज कैप जीतने पर मिलते हैं पैसे

IPL के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है. यह कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाती है.

 

Home > Scroll Gallery > विराट कोहली या क्रिस गेल नहीं… इस खिलाड़ी ने जीते सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, IPL 2026 में नहीं आएगा नजर

Archives

More News