Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मिलिए IPL के टॉप 10 दिग्गजों की ‘लेडी लक’ से: कोई है मंत्री तो कोई अभिनेत्री; ये महिलाएं संभालती हैं करोड़ों का कारोबार!

मिलिए IPL के टॉप 10 दिग्गजों की ‘लेडी लक’ से: कोई है मंत्री तो कोई अभिनेत्री; ये महिलाएं संभालती हैं करोड़ों का कारोबार!

IPL Stars Wives: भारत में IPL का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है और फैंस अपने पसंदीदा IPL स्टार्स के मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उतने ही उत्साहित रहते हैं. आज हम बात करेंगे उन 8 प्रभावशाली महिलाओं की, जिन्होंने न केवल इन खिलाड़ियों का साथ दिया बल्कि अपने करियर में भी एक अलग पहचान बनाई है.

Last Updated: April 5, 2026 | 6:44 PM IST
anushka sharma - Photo Gallery
1/10

अनुष्का शर्मा (विराट कोहली की पत्नी)

अनुष्का बॉलीवुड की एक शीर्ष अभिनेत्री और सफल फिल्म प्रोड्यूसर हैं. 2008 में डेब्यू करने वाली अनुष्का आज एक बिजनेसवुमन के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. विराट और अनुष्का के दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और बेटा अकाय.

Sakshi Singh Dhoni - Photo Gallery
2/10

साक्षी सिंह (MS धोनी की पत्नी)

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली साक्षी की मुलाकात धोनी से ताज होटल में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी. 2010 में शादी के बाद अब वह अपनी बेटी ज़ीवा की परवरिश के साथ-साथ सामाजिक कार्यों और अपने फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभालती हैं.

Ritika Sajdeh - Photo Gallery
3/10

रितिका सजदेह (रोहित शर्मा की पत्नी)

रितिका एक पेशेवर स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और 'कॉर्नरस्टोन' कंपनी के माध्यम से कई एथलीट्स का काम संभाल चुकी हैं. रोहित शर्मा के करियर और मैनेजमेंट में उनका बड़ा हाथ रहा है. उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा अहान.

Utkarsha Gaikwad - Photo Gallery
4/10

उत्कर्षा गायकवाड़ (ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी)

उत्कर्षा खुद एक प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र की महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. खेल के साथ-साथ वह पुणे के INFS इंस्टीट्यूट से फिटनस और न्यूट्रिशन साइंस की पढ़ाई भी कर रही हैं.

rivaba jadeja - Photo Gallery
5/10

रिवाबा जडेजा (रवींद्र जडेजा की पत्नी)

इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाली रिवाबा ने राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ी हैं और वर्तमान में गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में जनसेवा कर रही हैं.

sanjana Ganeshan - Photo Gallery
6/10

संजना गणेशन (जसप्रीत बुमराह की पत्नी)

संजना खेल जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं. वह एक मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं जिन्होंने ICC विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को कवर किया है. संजना और बुमराह का एक बेटा है, जिसका नाम अंगद है.

Athiya Shetty - Photo Gallery
7/10

अथिया शेट्टी (KL राहुल की पत्नी)

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं. 2023 में KL राहुल से शादी के बाद, 2025 में इस जोड़े ने अपनी बेटी इवारा का दुनिया में स्वागत किया.

devisha shetty - Photo Gallery
8/10

देवीशा शेट्टी (सूर्यकुमार यादव की पत्नी)

देवीशा एक प्रशिक्षित डांसर और पूर्व डांस इंस्ट्रक्टर हैं. सूर्यकुमार यादव की सफलता के पीछे उनका बड़ा योगदान माना जाता है. वर्तमान में वह बेकिंग के अपने शौक और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहती हैं.

jaya bhardwaj - Photo Gallery
9/10

जया भारद्वाज(दीपक चाहर की पत्नी)

जया दिल्ली की रहने वाली हैं और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी रही हैं. उन्होंने 2022 में दीपक चाहर से शादी की. दोनों ने मिलकर एक स्पोर्ट्स-टेक कंपनी शुरू की है, जो फैंटेसी गेमिंग पर केंद्रित है.

priti naraynan - Photo Gallery
10/10

प्रीति नारायणन (रविचंद्रन अश्विन की पत्नी)

अश्विन की पत्नी प्रीति, उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही उनकी दोस्त रही हैं. दोनों ने 2011 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, और प्रीति ने हमेशा अश्विन के निजी और पेशेवर, दोनों ही जीवन में उनका मज़बूती से साथ दिया है.

More News