Ananya Birla से Isha Ambani तक, IPL की सबसे अमीर बेटी कौन? नेटवर्थ सुन भूल जाएंगे गिनती
IPL 2026: आईपीएल 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. स्टेडियम में गूंजता शोर और करोड़ों की बोलियों के बीच IPL 2026 सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं रहा यह अब पावर, पैसा और विरासत की नई जंग बन चुका है. इस बार चर्चा सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि उन बेटियों की है जो बड़े-बड़े बिजनेस साम्राज्यों से निकलकर अब IPL की असली गेमचेंजर बन रही हैं. अनन्या बिड़ला से लेकर ईशा अंबानी, काव्या मारन, सुहाना खान और जाह्नवी मेहता ये नाम अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि प्रभाव, लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस पावर का नया चेहरा हैं. कोई करोड़ों का बिजनेस संभाल रही है, कोई IPL फ्रेंचाइज का चेहरा बन चुकी है, तो कोई अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है। ऐसे में सवाल एक ही है—कौन है सबसे अमीर और सबसे पावरफुल IPL मालिक की बेटी?
अनन्या बिड़ला
इस लिस्ट में सबसे आगे मानी जाती हैं क्योंकि उनकी पहचान सिर्फ विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने खुद का मजबूत बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया है. Svatantra Microfin जैसी बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी की स्थापना उन्होंने कम उम्र में की और इसे देश की बड़ी कंपनियों में शामिल किया.
अनन्या बिड़ला नेट वर्थ
इसके अलावा अनन्या बिड़ला Ikai Asai के जरिए उन्होंने लक्ज़री ई-कॉमर्स में भी अपनी पकड़ बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पर्सनल नेट वर्थ ₹1,000 करोड़ से ₹1,700 करोड़ के बीच आंकी जाती है, जो उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखती है.
ईशा अंबानी
दूसरे स्थान पर ईशा अंबानी हैं, जो सिर्फ अमीर ही नहीं बल्कि एक प्रभावशाली कॉर्पोरेट लीडर भी हैं. Reliance Retail और Reliance Jio जैसे बड़े वेंचर्स में उनकी अहम भूमिका है, और उन्होंने कंपनी के डिजिटल और रिटेल विस्तार को आगे बढ़ाने में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है.
ईशा अंबानी नेट वर्थ
ईशा अंबानी की पर्सनल नेट वर्थ करीब ₹800 करोड़ से ₹835 करोड़ के बीच मानी जाती है. मुंबई इंडियंस की ताकत भी इसी कॉर्पोरेट नेटवर्क से आती है, जिससे उनका प्रभाव और मजबूत हो जाता है.
काव्या मारन
तीसरे नंबर पर काव्या मारन हैं, जो IPL की सबसे ज्यादा दिखने वाली और एक्टिव फ्रेंचाइज़ डॉटर के रूप में जानी जाती हैं, Sunrisers Hyderabad की पहचान उनसे जुड़ी हुई है और वे ऑक्शन से लेकर मैच तक हर जगह मौजूद रहती हैं. Sun TV Network में Executive Director के रूप में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.
काव्या मारन नेट वर्थ
उनकी पर्सनल नेट वर्थ लगभग ₹400 करोड़ से ₹435 करोड़ के बीच बताई जाती है, जो उन्हें इस सूची में मजबूत स्थान देती है.
सुहाना खान
सुहाना खान इस लिस्ट में सबसे युवा और उभरती हुई नाम हैं, वह Kolkata Knight Riders के साथ जुड़ी नई पीढ़ी का हिस्सा हैं और फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रही हैं. New York University से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने “The Archies” से डेब्यू किया और अब ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए अपनी वैल्यू बढ़ा रही हैं.
सुहाना खान नेट वर्थ
सुहाना खान की पर्सनल नेट वर्थ करीब ₹20 करोड़ के आसपास बताई जाती है. अभी उनका सफर शुरुआती दौर में है, लेकिन आने वाले समय में उनकी संपत्ति और प्रभाव दोनों बढ़ने की संभावना है.
जाह्नवी मेहता
जाह्नवी मेहता इस लिस्ट की सबसे कम चर्चित लेकिन दिलचस्प सदस्य हैं. उनकी पर्सनल नेट वर्थ पब्लिक रूप से साफ नहीं है, लेकिन वे कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑक्शन और नतीजों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली जाह्नवी, बड़े बिजनेस और फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं, जिससे यह साफ है कि भविष्य में उनका प्रभाव और बढ़ सकता है.