दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है? यहां देखें- टॉप 10 कंट्री की पूरी लिस्ट
Cheapest Petrol in the World: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गई है. दुनिया के हर देश में पेट्रोल और डीजल के रूप में ईंधन या तेल की बहुत ज़्यादा मांग है. यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि दुनिया की अर्थव्यवस्था ईंधन पर ही चलती है. ये ऐसी चीज़ें हैं जिन पर पूरी अर्थव्यवस्था निर्भर करती है. इनकी कीमतों में जरा सा भी बदलाव अर्थव्यवस्था पर साफ़ असर डालता है. आइए जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में पेट्रोल की कीमतें सबसे कम हैं.
वेनेजुएला
इस लिस्ट में पहला नाम वेनेजुएला का आता है. पेट्रोल सबसे सस्ता बेचने वाले देशों में वेनेजुएला दुनिया में पहले स्थान पर है. इस देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत $0.02 (Rs 1.78) है.
ईरान
सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में ईरान दुनिया में दूसरे स्थान पर है. ईरान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.09 (Rs 7.99) है.
सूडान
अफ्रीकी देश सूडान पेट्रोल की कीमतों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है. सूडान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.14 (Rs 12.43) है.
मलेशिया
पूर्वी एशियाई देश मलेशिया सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों की सूची में चौथे स्थान पर है. मलेशिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.28 (Rs 24.86) है.
अंगोला
अफ्रीकी देश अंगोला सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है. अंगोला में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.29 (Rs 25.75) है.
नाइजीरिया
सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों की सूची में नाइजीरिया छठे स्थान पर है. नाइजीरिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.32 (Rs 28.41) है.
अल्जीरिया
अल्जीरिया में भी पेट्रोल की कीमतें दूसरे देशों की तुलना में काफी कम हैं. अल्जीरिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.33 (Rs 29.30) है.
कुवैत
खाड़ी देशों में कुवैत सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है. कुवैत में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.34 (Rs 30.19) है.
कतर
कतर में भी पेट्रोल की कीमतें दूसरे देशों की तुलना में काफी कम हैं. कतर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.36 (Rs 31.96) है.
सऊदी अरब
सबसे सस्ता पेट्रोल मिलने वाले देशों की इस सूची में सऊदी अरब 10वें स्थान पर है. सऊदी अरब में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत $0.39 (34.63 रुपये) है.