Green Chilli: क्या रोज हरी मिर्च खाना सही है? किन समस्याओं में फायदा, जानें सही मात्रा और तरीका
Green Chilli Health Benefits: भारतीय खान-पान में स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल आम बात है. लेकिन, क्या रोजाना इनका सेवन करना सचमुच सेहत के लिए फायदेमंद है? हरी मिर्च में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं, फिर भी इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ भी सकती हैं. इसलिए, इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. आइए जानते हैं हरी मिर्च के फायदे के बारे में.
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है
हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी की अधिक मात्रा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. यह श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करती है, जो संक्रमणों से लड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं.
फेफड़ों की बीमारियों से बचाता है
हरी मिर्च में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अस्थमा, खांसी, ज़ुकाम और फेफड़ों की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. ये श्वसन प्रणाली को आराम पहुँचाते हैं और वायुमार्ग को सुगम बनाते हैं.
कैल्शियम का स्रोत
हरी मिर्च कैल्शियम के बेहतरीन स्रोतों में से एक है, जो आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है. इसके अलावा, यह ऊतकों की मरम्मत और नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होती है.
ब्लड प्रेशर और मधुमेह में फायदेमंद
यह हाई बीपी वाले मरीजो के लिए फायदेमंद है, क्योंकि कैप्सेसिन खून की नसों को आराम देकर ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है.
पाचन के लिए कारगर
हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और पाचन क्रिया में सुधार करके पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाती है. बढ़ा हुआ मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में मदद कर सकता है.
कितनी हरी मिर्च खाना सही
विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन के साथ रोजाना एक से दो हरी मिर्च का सेवन आम तौर पर सुरक्षित होता है और फायदेमंद माना जाता है.
विटामिन सी
मिर्च में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और साथ ही कोलेजन चमकदार त्वचा के लिए एक जादुई प्रोटीन बनाकर त्वचा को हेल्दी रखने में भी मदद करता है.
एंडोर्फिन हार्मोन
हरी मिर्च एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज़ करती है, जो स्वाभाविक रूप से मूड को बेहतर बनाते हैं और खुशी का एहसास कराते हैं. एंडोर्फिन प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में भी काम करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.