कार की टंकी फुल करानी चाहिए या नहीं? क्या हो सकते हैं नुकसान, सेफ्टी के लिहाज से कितना सही
is it right to full car tank: बहुत से लोग कार की टंकी फुल कराने के शौकीन होते हैं. टंकी में पेट्रोल-डीजल कम होते ही कुछ लोग उसे फुल करा लेते हैं. लेकिन, ऐसा करना कितना सही है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता तो है कि कार की टंकी फुल करानी चाहिए या नहीं, लेकिन लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं.
अगर आप भी अपनी कार की टंकी को हमेशा फुल कराकर रखते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम जानेंगे कि कार की टंकी फुल करानी चाहिए या नहीं.
कार की टंकी फुल कराएं या नही
देखा जाए तो हर कार में अलग-अलग फ्यूल कैपेसिटी होती है. लेकिन, ऑटोमोबाइल के जानकार बताते हैं कि हमें हमेशा अपनी कार की टंकी से कम ही पेट्रोल भरवाना चाहिए. टंकी फुल कराना कई बार नुकसानदायक हो सकता है.
फ्यूल होता है बर्बाद
अक्सर लोग कार के फ्यूल की टंकी फुल तो करा लेते हैं, लेकिन टंकी फुल कराते समय पेट्रो या डीजल जमीन पर गिर जाता है, जिससे वह बर्बाद होता है. इसलिए कार की टंकी को फुल कराने से बचना चाहिए.
कम हो सकती है माइलेज
कार की फ्यूल कैपेसिटी आमतौर पर 20 से 60 और 80 लीटर तक भी होती है. ऐसे में 50-60 किलो का वजन अगर गाडी पर लाद दिया जाए तो इससे कार दबकर चलती है और हो सकता है कि माइलेज भी कम हो जाए.
आग लगने का खतरा
दरअसल, कार में टंकी फुल कराकर अगर आप चिलचिलाती गर्मियों में निकलते हैं तो इससे पर सीधी हीट जाती है. ऐसे में अगर टंकी फुल है तो हो सकता है कि कार में आग भी लग सकती है.
फ्यूल लीक होने का खतरा
अगर आप कार की टंकी को फुल करा लेते हैं तो इससे कई मामलों में फ्यूल लीक होने का भी जोखिम रहता है. इसलिए ऐसी गलती करने से हमेशा बचना चाहिए.
फुल से कम भराएं फ्यूल
जानकारों की मानें तो आपको हमेशा अपनी तार की टंकी की कैपेसिटी से कुछ लीटर कम ही फ्यूल डलवाना चाहिए. अग आपका फ्यूल टैंक 25 लीटर का है तो ऐसे में 17 से 18 लीटर तक ही पेट्रोल डलवाएं.
खत्म होने से पहले भरवाएं फ्यूल
अगर आपकी कार में फ्यूल पूरा खत्म होने वाला हरै तो फ्यूल खत्म होने का इंतजार न करें बल्कि, पेट्रोल खत्म होने से पहले आपको फ्यूल जलवा लेना चाहिए.