Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद भी सुरक्षित नहीं है आपकी कार, चोरी से बचाने के लिए जरूर करें ये काम

स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद भी सुरक्षित नहीं है आपकी कार, चोरी से बचाने के लिए जरूर करें ये काम

Steering Lock Uses: आज के समय में कई हाई टेक्नोलॉजी और एडवांस कारें भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने के लिए मिलती हैं. इन कारों में दिए जाने वाले सेफ्टी फीचर्स न केवल ड्राइवर और पैसेंजर्स की जान बचाते हैं बल्कि, कार को चोरी होने से भी बचाता है. बहुत से लो़ग सोचते हैं कि कार में दिए गए स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद कार पूरी तरह से सुरक्षित हो जाती है.

क्या वाकई स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद आपकी कार चोरी नहीं हो सकती है. इसका जवाब जानने के लिए आपको पूरा लेख पढ़ना होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

Last Updated: April 11, 2026 | 6:07 PM IST
what is steering lock - Photo Gallery
1/6

क्या होता है स्टीयरिंग लॉक?

स्टीयरिंग लॉक (Steering Lock) कार में दिए जाने वाला एक सेफ्टी फीचर है, जो इंजन बंद होने के बाद जाम हो जाता है. स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद स्टीयरिंग व्हील को हिला पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कार को मोड़ना या चोरी कर पाना आसान नहीं है.

how does steering lock works - Photo Gallery
2/6

कैसे काम करता है स्टीयरिंग लॉक?

स्टीयरिंग लॉक लगाने के बाद जब आप कार के स्टीयरिंग को घुमाते हैं तो वह जरा सा भी नहीं घूमता है. अगर आपकी कार को कोई बिना चाबी के स्टार्ट भी कर ले तो ऐसी स्थिति में कार के स्टीयरिंग को नहीं घुमा पाएगा.

is really car safe - Photo Gallery
3/6

क्या वाकई सुरक्षित है कार?

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि कार के स्टीयरिंग में अगर लॉक लगा दिया जाए तो ऐसे में कार पूरी तरह से सुरक्षित हो जाती है. जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है लॉक लगाने के बाद भी आपकी कार पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है. ऐसे में भी वह चोरी हो सकती है.

how can car be theft - Photo Gallery
4/6

कैसे चोरी हो सकती है कार?

अगर आप स्टीयरिंग लॉक लगा देते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह लॉक टूट नहीं सकता है. बल्कि, चोरों के पास ऐसे कई तरीके हैं, जिनकी मदद से वे कार में मौजूद स्टीयरिंग लॉक को आसानी से तोड़ सकते हैं.

how to stay safe car - Photo Gallery
5/6

कैसे रखें कार को सुरक्षित?

अगर आपकी अपनी कार को चोरी होने से सुरक्षित रखना है तो ऐसी स्थिति में कार में GPS ट्रैकर जरूर लगवाएं. इस ट्रैकर की मदद से आप अपनी कार की रियल टाइम या करंट लोकेशन को ट्रेस कर सकते हैं.

park car at safe place - Photo Gallery
6/6

सुरक्षित जगह करें पार्क

अगर आप अपनी कार को सुरक्षित या भीड़भाड़ वाली जगह पर पार्क करते हैं तो ऐसे में कार चोरी होने से बच जाती है. क्योंकि, ज्यादातर कारों के लॉक सुनसान जगहों पर ही तोड़े जाते हैं. इसलिए कार को हमेशा CCTV वाली जगह पर पार्क करें.

More News